त्योहार में इन 3 तरीकों से घर को सजा सकते हैं आप, फेस्टिवल की धूम आपके आशियाने पर भी छा जाएगी 

Diwali Decor Ideas: त्योहारों पर घर को सजाने का आनंद ही कुछ और होता है. अगर प्लानिंग के साथ घर को डेकोरेट किया जाए तो खूबसूरती देखने लायक होती है. 

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
Diwali Decoration Ideas: दीवाली पर कुछ इस तरह से सजाएं अपना घर. 
istock

Diwali 2022: घरों की सफाई तो दीवाली से महीनों पहले शुरू हो जाती है लेकिन सजावट के लिए आमतौर पर आखिरी हफ्ते तक इंतजार किया जाता है. दीवाली की सजावट (Diwali Decor) में थोड़ी सी प्लानिंग कर ली जाए तो घर की खूबसूरती तारीफ-ए-काबिल हो जाती है. यहां आपके लिए ऐसे ही 3 आइडियाज दिए गए हैं जिनकी मदद से आप अपने घर की डेकोरेशन (Decoration) कर सकते हैं. मेहमान भी दीवाली पर आपके घर आएंगे तो इस होम डेकोर को देख तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे. 

Diwali Burn Care: दीवाली पर अगर हल्की-फुल्की जल गई है स्किन तो तुरंत अपना लें ये उपाय, नहीं बढ़ेगा घाव

दीवाली होम डेकोर आइडिया | Diwali Home Decor Ideas 

इस वीडियो की ही तरह आप भी अपने घर को सजा सकते हैं. इस होम डेकोर में सबसे पहले दरवाजे के बीच से किनारे तक पोमपोम वाली लड़ियां लगाई गई हैं. इन लड़ियों को परदों की तरह किनारे पर बांधकर लटकाया गया है. दरवाजे के ऊपर मिरर वर्क वाला तोरन लगाया गया है जिसपर छोटी घंटियां भी नजर आ रही हैं. आप अपनी पसंद के तोरन व लड़ियां लगा सकते हैं. दरवाजे के किनारों पर ब्रास की थाली, मूर्ति, फ्रेम या शोपीज रखे जा सकते हैं. दरवाजे के पास ही एक बाउल में पानी भरकर फूल सजाकर रखे जा सकते हैं. आपके घर का दरवाजा ही इतना सुंदर दिखेगा कि लोग आपके घर आकर मिठाई खाना और खिलाना जरूर चाहेंगे. 

Advertisement

घर के अंदर का हिस्सा किस तरह से सजाना है यह आप इस फोटो में देख सकते हैं. जिस तरह यहां 2 से 3 रंगों के कोंबिनेशन का इस्तेमाल किया गया है वह देखने में बेहद फेस्टिव भी हो और क्लासी भी. यहां पीले, गुलाबी, ऑरेंज और सफेद रंग की बहुमत्ता देखने को मिल रही है. पीले परदों के सामने गुलाबी चादर बिछी खूबसूरत लग रही है. वहीं, किनारे पर गेंदे के फूल रखे हुए भी खूब फब रहे हैं. आप भी कुछ इसी तरह घर के लीविंग रूम (Living Room) के लिए कुछ ही रंगों को चुनकर डेकोरेशन कर सकते हैं. 

Advertisement


इस आखिरी आइडिया पर नजर डालें तो यह बेहद सिंपल भी है और देखा जाए तो स्टाइलिश भी. यहां कुछ ही फूलों की लड़ियों को दीवार पर टांगा गया है. इसके अलावा, सोफे के सामने रखे टेबल को फेस्टिव (Festive) अंदाज में सजाया गया है और थोड़ी ही दूरी पर फूलों की रंगोली बनी नजर आ रही है. घर को इस तरह से डेकोरेट करना भी एक अच्छा ऑप्शन है. 

Diwali Skin Care: हर स्किन टाइप की लड़कियां लगा सकती हैं ये 4 फेस पैक, निखर उठेगी त्वचा 

दिशा पटानी और इरफान पठान मुंबई एयरपोर्ट पर आए नजर 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल ने कैसे ऑपरेशन लारीजानी को अंजम दिया? | Mojtaba Khamenei | Netanyahu
Topics mentioned in this article