Gharelu Nuskhe: दांतों में कीड़ा लग जाए तो क्या करें? डॉक्टर से जानें घरेलू इलाज

Dant Me Keeda Lagne Ka Upchar: यहां हम आपको 5 ऐसे असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जो डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं. आइए जानते हैं क्या है वो जादुई उपाय. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Dant Me Kida Kyu Lagta Hai

Dant Me Keeda Lagne Ka Upchar: बदलते समय के साथ हमारे खाने-पीने की आदतें भी बदलती जा रही है, जिसके कारण दांतों से जुड़ी समस्याओं की दिक्कतें सामने आ रही है. गलत खान-पान के कारण हर दूसरा व्यक्ति दांतों में कीड़ा लगने, कैविटी और दर्द से जूझ रहा है. अगर आप भी इन में भी दिक्कत का शिकार हैं, तो इस आर्टिकल में बने रहिए. यहां हम आपको 5 ऐसे असरदार घरेलू उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जो डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं. आइए जानते हैं क्या है वो जादुई उपाय. 

दांत का कीड़ा कैसे निकाले घरेलू उपाय?

लौंग का तेल: दांत दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो लौंग का तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इस तेल में एजुनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो प्राकृतिक एनेस्थेटिक का काम करता है. आप लौंग के तेल को कॉटन की मदद से दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं, इससे दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है.

नमक पानी का कुल्ला: नमक वाले पानी से कुल्ला करने से मुंह काpH लेवल को बैलेंस रखता है. इसे करने के लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाना होगा और दिन में 2 से 3 बार करना होगा.

नीम: नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और कैविटी को फैलने से रोकते हैं. इसलिए नीम की दातुन और नीम का पाउडर दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाने में बेहद मददगार है.

लहसुन: लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का ही काम नहीं करता, बल्कि दांतों में लगे कीड़े को भी मारने में सक्षम है. लहसुन में एलिसिन, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं.

अंडे का छिलका: अंडे के छिलकों को उबालकर सुखा लें और फिर बारीक पाउडर पीस लें. पीसने के बाद इसका 1 चम्मच पाउडर, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और उससे दिन में 2 बार ब्रश करें. 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: चालाक कैसे बनें चाणक्य नीति, यहां जानें सफलता के 5 सूत्र कौन से हैं?

Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Iran की Military Drill और Trump की Traumatic Outcome वाली धमकी