कढ़ी पत्ता या रोजमेरी की पत्तियां, आपके स्कैल्प के लिए कौन सा हर्बल हेयर ज्यादा फायदेमंद है?

करी पत्ता और रोजमेरी दो ऐसे नेचुरल ऑप्शन हैं, जिनकी खूब चर्चा होती है. दोनों ही बालों और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हेयर केयर टिप्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है. आजकल नेचुरल तरीकों से बालों और स्कैल्प की देखभाल करना काफी लोकप्रिय हो गया है. हर्बल हेयर केयर के तरीके ब्यूटी इंडस्ट्री में तेजी से पसंद किए जा रहे हैं. ऐसे में करी पत्ता यानी कढ़ी पत्ता और रोजमेरी दो ऐसे नेचुरल ऑप्शन हैं, जिनकी खूब चर्चा होती है. दोनों ही बालों और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं. रोजमेरी हेयर ग्रोथ और सर्कुलेशन के लिए थोड़ी ज्यादा असरदार मानी जाती है, जबकि कढ़ी पत्ता जड़ों को पोषण और सफेदी रोकने में बेहतर है. चलिए आपको बताते हैं बालों की स्कैल्प के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है.

करी पत्ता बालों की देखभाल में भी है खास

करी पत्ता और रोजमेरी दोनों ही खुशबूदार पौधे हैं, लेकिन बालों की देखभाल में इनका इस्तेमाल और इनके पीछे की परंपरा काफी अलग है. भारत में लंबे समय से करी पत्ते का उपयोग बालों को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता रहा है, खासकर हेयर ऑयल बनाने में. करी पत्ते में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जैसे एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल और कैरोटेनॉइड्स. यही कारण है कि सदियों से भारतीय पारंपरिक हेयर केयर में इसका खास स्थान रहा है. घर पर बनाए जाने वाले कई हेयर ऑयल में करी पत्ते को तेल के साथ उबालकर तैयार किया जाता है. तेल ठंडा होने के बाद इसे बालों और स्कैल्प पर लगाया जाता है.

बालों के लिए रोजमेरी

स्कैल्प और बालों की देखभाल की बात आते ही आजकल रोजमेरी का नाम सबसे पहले लिया जाता है. हालांकि, रोजमेरी ऑयल और रोजमेरी की पत्तियां एक जैसी नहीं होती. रोजमेरी ऑयल भले ही इसी पौधे से बनाया जाता हो, लेकिन इसकी रासायनिक संरचना पत्तियों को भिगोने या उबालने से मिलने वाले तत्वों से अलग होती है. किसी भी हर्बल सामग्री का असर उसमें मौजूद खास तत्वों, उनकी मात्रा और उनके आपसी संतुलन पर निर्भर करता है. यही कारण है कि रोजमेरी ऑयल और रोजमेरी की पत्तियों से मिलने वाले परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं.

कढ़ी पत्ता या रोजमेरी बालों के लिए कौन बेहतर है?

अगर बालों की ग्रोथ के लिए ऐसे हर्बल की बात करें, जिसके कुछ वैज्ञानिक प्रमाण भी मौजूद हों, तो रोजमेरी को थोड़ा आगे माना जा सकता है. रोजमेरी, खासकर रोजमेरी ऑयल, पर हुए कुछ अध्ययनों में बालों की ग्रोथ को लेकर सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं. हालांकि, इसके सबूत अभी भी सीमित हैं और इसे कोई चमत्कारी उपाय नहीं माना जा सकता. वहीं, करी पत्ता भारतीय पारंपरिक हेयर केयर का अहम हिस्सा रहा है. सदियों से इसका इस्तेमाल बालों की देखभाल और हेयर ऑयल बनाने में किया जाता रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- पूजा के तांबे-पीतल के बर्तन कैसे साफ करें? इमली से बिना मेहनत के दिखेगा नया जैसा, जानिए आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- घर के अंदर कपड़े सुखाने पर उनमें से सीलन की बदबू क्यों आती है? स्टडी से जानिए

Advertisement

यह भी पढ़ें:- Homemade Facewash: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेसवॉश, झुर्रियां, रूखापन, पिंपल्स और टैनिंग से मिलेगी राहत

Topics mentioned in this article
Curry Leaves
Rosemary
Hair Care