दही में अगर ये हरी चीज मिलाकर बालों में लगा ली, तो शाइनी और काले नहीं घुटनों से भी लंबे होंगे बाल

Hair Care Tips: यहां आपके साथ एक ऐसा सस्ता और असरदार घरेलू उपाय शेयर करने वाले हैं, जिसे अगर आप अपने बालों में लगाते हैं, तो बस फिर क्या कहने. यहां जानें क्या है वप जादुई नुस्खा. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mehndi Curd Hair Pack

Hair Care Tips: आज के समय में हमारी बदलती खाने-पीने की आदतों की वजह से बालों से जुड़ी दिक्कतें जैसे डैंड्रफ, रूखापन और बालों का कमजोर होना आम हो गया है. कई लोग अपंजे बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए महंगे-महंगे ट्रीटमेंट की और भागते हैं, लेकिन रिजल्ट्स कुछ मिल नहीं पाते. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो अब आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां आपके साथ एक ऐसा सस्ता और असरदार घरेलू उपाय शेयर करने वाले हैं, जिसे अगर आप अपने बालों में लगाते हैं, तो बस फिर क्या कहने. यहां जानें क्या है वप जादुई नुस्खा.

जादुई घरेलू नुस्खा?

नुपुर मेहंदी: नुपुर मेहंदी प्रोटीन के साथ ही साथ कई तरह के विटामिन से भी भरपूर है, जो न सिर्फ बालों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि टूटने से भी रोकने में मदद कर सकते हैं. अगर आप बेहद घने और हेल्दी बाल चाहते हैं, तो नुपुर मेहंदी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

दही: अगर आप भी बाल टूटने, कमजोर और बेजान बाल और डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें कि दही में मौजूद प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फ़ॉस्फ़ोरस, लैक्टिक एसिड, और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व बालों के लिए फ़ायदेमंद होते हैं.

इन दोनों का मिश्रण कैसे बनाएं?

एक बर्तन लें, फिर उसमें दही डालकर नुपुर मेहंदी मिक्स कर दें और ब्रश की मदद से तब तक मिक्स करें जब तक उसका पेस्ट बिल्कुल पतला न हो जाए. अब पेस्ट को हाथों में लें और बालों की जड़ों में कम से कम 30 मिनट से 1 घंटे तक लगाएं और बाद में शैंपू से अच्छे बाल धो लें.

नुपुर मेहंदी और दही लगाने के फायदे?

  • नुपुर मेहंदी और दही को बालों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं
  • इन दोनों का मिश्रण बालों में नियमित रूप से लगाने से बालों में चमक आती है
  • नुपुर मेहंदी में पाए जाने वाले गुण डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं
  • नियमित रूप से इन दोनों का पेस्ट बालों में लगाने से उन्हें नरम और मुलायम बनाया जा सकता है

इसे भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कहां, कैसे और कब करें, यहां जानें

Featured Video Of The Day
US South Korea Military Drill: ईरान के बाद अब नॉर्थ कोरिया के तानाशाह Kim Jong Un की बारी?