Cooking Tips: छोले भिगोना भूल गए हैं, इस हैक की मदद से सिर्फ 30 मिनट में यूं उबल जाएंगे छोले, बस करना होगा ये काम

How to Boil Chole: अब घंटों-घंटों तक रुकना नहीं पड़ेगा. हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से सिर्फ 30 मिनट में ही छोले उबल जाएंगे. यहां जानें क्या करना होगा?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
छोले को तुरंत कैसे उबालते हैं?

How to Boil Chole: चना मसाला हो या छोले-भटूरे, चटपटा चना चाट, हो छोले चावल खाने में जीतने स्वादिष्ट लगते हैं, बनाने में उतने ही मेहनत लगती है. वहीं, अगर इसे खाने का मन अभी हो, तो भी 6 से 7 घंटे इंतजार करना पड़ेगा ही पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जब तक छोले अच्छे से उबलेंगे नहीं, तब तक अच्छे से पकेंगे नहीं, लेकिन अब घंटों-घंटों तक रुकना नहीं पड़ेगा. हम आपके साथ कुछ ऐसी टिप्स शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से सिर्फ 30 मिनट में ही छोले उबल जाएंगे. यहां जानें क्या करना होगा?

छोले को जल्दी उबालने के लिए क्या करना होगा?

सामग्री:

  • छोले 
  • प्रेशर कुकर 
  • बर्फ के टुकड़े
  • नमक

छोले जल्दी उबालने की विधि:

छोले को सिर्फ 30 मिनट में उबालने के लिए सबसे पहले आपको प्रेशर कुकर लेना है, फिर उसमें छोले और बर्फ के टुकड़े को डाल देना है. अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर कुकर बंद कर देना है. अब गैस को ऑन करके कुकर को धीमी आंच पर करके कम से कम 25 से 30 मिनट तक पकाएं. फिर आंच बंद कर दें और कूकर के ठंडे हो जाने पर ढक्कन खोलकर छोले का पूरा पानी निकाल दें. अब जब आप चेक करेंगे, तो देखेंगे छोले अककगी तरह से पक उबल चुके हैं. आप इनका उपयोग कर अपनी पसंद की चाट, चना मसाला, छोले-भटूरे या छोले चावल तैयार कर सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि कुकिंग को भी पहले से कहीं ज्यादा आसान और मजेदार बना देता है.

अगर आप इस आसान कुकिंग हैक को अपनी किचन रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं, तो आपको छोले पकाने के लिए घंटों इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा. बस कुछ मिनटों की तैयारी और थोड़ी सी स्मार्ट ट्रिक से छोले इतनी जल्दी उबल जाएंगे कि आप फटाफट अपनी पसंद की डिश चाहे गरम-गरम छोले-भटूरे हों, मसालेदार चना मसाला या चटपटी चना चाट तुरंत तैयार कर पाएंगे. 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Hajj Yatra 2026 New Rules सऊदी अरब में हज करने वालों के लिए शुरू हुई बुकिंग प्रक्रिया, बस बदल गए नियम!

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections में BJP की सबसे बड़ी चुनौती क्या? Sukanta Majumdar ने क्या कहा? | Exclusive