घर में लगाएं ये पौधा, यूं भागेंगी सारी छिपकलियां!

Permanent Solution For Lizards: आज हम आपके साथ एक ऐसा हैक शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर में घुसी छिपकली को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं क्या करना होगा?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
How to get rid of lizards at home?

Permanent Solution For Lizards: गर्मियां आते ही छिपकलियों का प्रकोप बढ़ने लगता है. घर से बाहर निकले से लेकर अंदर घुसने तक दिमाग में यही चलता रहता है, कहीं आस-पास छिपकली तो नहीं. कई बार हम इन्हें घर से बाहर निकालने के लिए तरह-तरह के नुस्खे और मिकल रिपेलेंट्स  का इस्तेमाल हैं, लेकिन यह इतनी आसानी से घर से निकलती नहीं है. इसलिए आज हम आपके साथ एक ऐसा हैक शेयर करने वाले हैं, जिसकी मदद से आप घर में घुसी छिपकली को आसानी से बाहर निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं क्या करना होगा?

छिपकली किस चीज से डरती है?

भारत में ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं धार्मिक महत्व के अलावा भी इस पौधे के कई फायदे हैं. तुलसी के पौधे से एक ऐसी खुशबू आती है, जो छिपकलियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. यही कारण है जहां तुलसी का पौधा रखा होता है, उसके आस-पास छिपकलियां नहीं आती. आप चाहें, तो इसे घर के किसी भी कोने में रख सकते हैं और छिपकलियों का प्रकोप कम कर सकते हैं.

तुलसी के पौधे के अन्य फायदे:

छिपकली के अलावा गर्मियों के मौसम में मच्छर, मक्खी और कीड़ों का प्रकोप भी बढ़ जाता है. ऐसे में आपको बात दें तुलसी में पाए जाने वाले गुण इन सभी को घर से दूर रखने में मददगार हैं.

छिपकली भगाने के लिए घर में तुलसी कैसे रखें?

गमला रख सकते हैं: आप अपनी बालकनी, खिड़की के पास या दरवाजों के पास तुलसी के पौधे को रख सकते हैं. इस तरीके से आप न छिपकलियों को घर से दूर रख सकेंगे, बल्कि मच्छरों और अन्य कीड़ों के हमले से भी बच सकेंगे.

Advertisement

पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं: अगर आप गमला नहीं रखना चाहते हैं, तो तुलसी की पत्तियों को भी घर के कोनों में रख सकते हैं. यह न तो ज्यादा जगह लेंगी और इसकी महक से छिपकलियां भी दूर भागेंगी. 

तुलसी पानी का स्प्रे: आप तुलसी की पत्तियों को पानी में उबालकर उसके रस को किसी बोतल में भरकर घर के हर एक कोने में स्प्रे भी कर सकते हैं.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Baisakhi 2026: बैसाखी आई, साथ में ढेरों खुशियां लाई, इन संदेशों के जरिए अपनों को दें बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Netanyahu ने Lebanon में लाशें बिछा दीं | Bharat Ki Baat Batata Hoon