भारत में ये ऑफबीट डेस्टिनेशंस हनीमून के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कब और कैसे करें विजिट

Best Honeymoon Places: अगर आप भी हनीमून पर ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां सुकून हो, तो आप भारत की इन जगहों पर जरूर जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Best Honeymoon Places: हनीमून पर सुकून के लिए कहां जाएं.

Best Honeymoon Places For Couples: शादी के बाद कपल्स के लिए सबसे खास पल होता है वो है हनीमून का. हनीमून सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि दो लोगों के नए रिश्ते की सबसे खूबसूरत शुरुआत होती है. आज के समय में हनीमून का नाम लेते ही गोवा, मनाली या शिमला का नाम सबसे पहले आता है. क्योंकि यहां कपल्स सबसे ज्यादा जाना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या आप भीड़भाड़ वाली जगह से हटकर शांत माहौल वाली जगह पर जाना चाहते हैं. अगर आपका जवाब हां है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम भारत की ऐसी ही कुछ जगह के बारे में बता रहे हैं, जो खूबसूरत, शांत रोमांटिक माहौल का परफेक्ट मेल हैं. तो चलिए जानते हैं. हनीमून के लिए कब और कैसे जाएं.

हनीमून के लिए परफेक्ट हैं ये जगहें- (Best Honeymoon Places In India) 

1. तीर्थन वैली- (Tirthan Valley) हिमाचल प्रदेश 

​भीड़भाड़ से दूर अगर आप प्रकृति की गोद में बैठकर अपना समय शांत बिताना चाहते हैं, तो तीर्थन वैली बेस्ट है. यहां की हरी-भरी वादियां और कल-कल बहती नदी एक अलग ही रोमांटिक माहौल बनाती है. 

यहां रुकने के लिए लकड़ी के बने खूबसूरत होमस्टे मिलते हैं, जो काफी किफायती हैं. आप यहां नदी के किनारे वॉक कर सकते हैं या छोटे-छोटे ट्रेक का आनंद ले सकते हैं.

कैसे जाएं-  चंडीगढ़ से तीर्थन घाटी जाने का मुख्य रास्ता मनाली राजमार्ग (NH21/NH3) से होकर जाता है. 

​2. गोकर्ण- (Gokarna) कर्नाटक

​अगर आपको गोवा जैसा समुद्र का किनारा पसंद है लेकिन भीड़ नहीं चाहिए, तो गोकर्ण आपके लिए है. यहां के 'ओम बीच' और 'कुडले बीच' बहुत शांत हैं. शाम को ढलते हुए सूरज को देखना और समुद्र किनारे कैफे में बैठना कपल्स के लिए किसी सपने जैसा होता है. 

कैसे जाएं- सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से आप पहुंच सकते हैं.

​3. कल्पा- (Kalpa) हिमाचल प्रदेश 

​कल्पा से दिखने वाला 'किन्नौर कैलाश' पर्वत का नजारा आपके हनीमून को यादगार बना देगा. यहां का शांत वातावरण और बर्फ से ढकी चोटियां रोमांस को बढ़ा देती हैं. यहां आपको बजट फ्रेंडली होटल और होमस्टे आसानी से मिल जाएंगे.

कैसे जाएं- कल्पा जाने के लिए आप सड़क मार्ग, (बस/टैक्सी), ट्रेन (शिमला/कालका तक) और हवाई जहाज (शिमला/चंडीगढ़ तक) का ऑप्शन चुन सकते हैं.

Advertisement

​4. जीरो वैली- (Ziro Valley) अरुणाचल प्रदेश 

​अगर आप कुछ नया और अलग एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली चले जाइये. यहां की हरियाली, धान के खेत और यहां का कल्चर आपको अपना बना लेगा. 

कैसे जाएं- सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से आप जीरो वैली पहुंच सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Happy Hug Day Wishes: हग डे पर ऐसे करें अपने पार्टनर को विश, यहां देखें बेस्ट संदेश और शायरियां

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Case में 'Driver' का Surrender ड्रामा, Police ने वापस भेजा! जानिए Inside Story