चंद्रमा पर पहुंचा भारत का चंद्रयान-3, सभी को दें इस गौरवपूर्ण क्षण की बधाई, 'चंदा मामा' अब नहीं रहे दूर के 

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करना हर भारतीय के लिए गौरांवित कर देने वाला पल है. देशभक्ति की लहर रग-रग में दौड़ रही है. आप भी इस खास अवसर पर अपने परिचितों को भेज सकते हैं ये बधाई संदेश.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Chandrayaan-3 Landing: चांद पर रख दिया है चंद्रयान-3 ने कदम.

Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है. यह ऐतिहासिक क्षण हर भारतवासी के लिए गर्व से भर देने वाला है. चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर कदम रखने के साथ ही भारत (India) अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. इसके साथ ही, भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन चुका है. चंद्रयान-3 की सफलता से देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई है. भारत की इस उपलब्धि पर आप भी अपने मित्रों, परिचितों और नाते-रिश्तेदारों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग की बधाई देते हुए कुछ खास शुभमाकमना संदेश (Wishes) भेज सकते हैं. 

अब चांद पर है चंद्रयान 3 का लैंडर विक्रम, सबसे पहले क्या-क्या करेगा : 5 प्वाइंट

चंद्रयान-3 की सफलता के शुभकामना संदेश 

मिल गई राखी,
मेरे मामा को आज 
भेजी है जो मां ने प्रेम से,
विक्रम के साथ. 

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 

हम सबका था विश्वास
इसलिए हम हो गए कामयाब,
चांद पर हो गई सॉफ्ट लैंडिंग
दुनिया ने कहा जीता हिंदुस्तान. 

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 

मंगल पर तो पहले पहुंचे थे
अब चांद विजय भी कर लिया,
हर भारतवासी खुश है
जब चंद्रयान लैंडिंग कर गया.

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 

इसरो ने कर दिखाया है
चांद पर भारत का झंडा लहराया है,
चंद्रयान-3 की लैंडिंग कराकर
भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठाया है.

Advertisement

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 

चांद पर पहुंचकर इसरो ने बढ़ाया मान
अंतरिक्ष में चंद्रयान और बुलंदी पर है हिंदुस्तान. 

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 

 ये जो साउथ पोल तक पहुंच जाने की उपलब्धि आई है
नींद, चैन और अथक परिश्रम के बदले की कमाई है.
चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 

दुनिया में छा गया भारत, चांद पर उतरा प्रज्ञान
जय हिंदुस्तान....जय विज्ञान.

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 


चांद की सतह पर जो चंद्रयान पहुंचाया है 
सुनो गौर से दुनियावालों वो अभिमान हमारा है.

चंद्रयान-3 की सफलता की बधाई  ! 

Featured Video Of The Day
Union Budget 2025: Income Tax पर भारी छूट देने के बावजूद सरकार का फायदा कैसे बढ़ेगा? | Analysis
Topics mentioned in this article