Healthy Navratri Fasting: चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक पवित्र पर्व है, जिसमें मां दुर्गा की आराधना के साथ 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगी. यह समय भक्ति और आत्मशुद्धि का होता है, लेकिन क्योंकि यह मौसम गर्मी की शुरुआत का भी होता है, इसलिए व्रत के दौरान सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है. अक्सर लोग सिर्फ पूजा पर ध्यान देते हैं और खान-पान या शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कमजोरी, डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि व्रत के नियमों के साथ-साथ सही डाइट, पानी, नींद और हल्की एक्सरसाइज का भी संतुलन बनाए रखें. आइए यहां जानते हैं कि आप नवरात्रि के दौरान किन बातों का ख्याल रखें ताकि सेहत पर कोई असर न पड़े.
चैत्र नवरात्रि कब से कब तक? | Navratri Kab Se Kab Tak Hai?
- शुरुआत: 19 मार्च 2026 (गुरुवार)
- समापन (नवमी): 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
नवरात्रि में बहुत से लोग फास्टिंग करते हैं और इन 9 दिनों में शरीर को हल्का और एनर्जी से भरपूर रखना जरूरी है. तो आपको ये पता होना चाहिए कि इन नौ दिनों में आपको क्या खाना है और किन चीजों से परहेज करना है.
नवरात्रि व्रत में क्या खाएं? | What to Eat During the Navratri Fast?
व्रत के दौरान शरीर को पोषण देने वाले फूड्स जरूर शामिल करें:
- फल: केला, सेब, पपीता, अनार
- ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू, किशमिश
- साबूदाना, कुट्टू, सिंघाड़े का आटा
- दही, दूध और पनीर
अगर आप नवरात्रि के नौ दिनों तक उपवास रखते हैं तो इन चीजों के सेवन से आप खुद को एनर्जेटिक रख सकते हैं और और कमजोरी से बच सकते हैं.
क्या नहीं खाना चाहिए? | What Should You Not Eat?
- ज्यादा तला-भुना खाना (जैसे साबूदाना वड़ा)
- बहुत ज्यादा मीठा
- ज्यादा नमक (सेंधा नमक भी सीमित मात्रा में लें)
- चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन
अगर आप इन दिनों फास्टिंग के दौरान ज्यादा मात्रा में तला भुना खाते हैं तो ये चीजें शरीर में गर्मी और डिहाइड्रेशन बढ़ा सकती हैं.
हाइड्रेशन है सबसे जरूरी:
गर्मी में व्रत रखने का सबसे बड़ा खतरा पानी की कमी है. दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं. नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ लें. तरबूज, खीरा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं. शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना जरूरी है, वरना चक्कर आ सकते हैं.
नींद का रखें पूरा ध्यान:
अगर आप नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं, तो इस दौरान शरीर को आराम देना बहुत जरूरी है. आपको अपनी नींद का पूरा ध्यान रखना होगा.
- रोज 7-8 घंटे की नींद लें.
- देर रात तक जागने से बचें.
- दिन में ज्यादा सोने से भी बचें.
अच्छी नींद शरीर को रिचार्ज करती है और थकान कम करती है.
हल्की एक्सरसाइज करें:
व्रत का मतलब पूरी तरह आराम करना नहीं है. बल्कि आपको फिट रहने के लिए डेली हल्की एक्सरसाइज करना भी जरूरी है.
- हल्की वॉक करें.
- योग और प्राणायाम करें.
- भारी वर्कआउट से बचें.
इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और शरीर एक्टिव रहता है.
व्रत में बैलेंस डाइट कैसे रखें?
- दिन में 2-3 बार हल्का-हल्का खाएं.
- एक साथ ज्यादा खाने से बचें.
- प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें शामिल करें.
इससे एनर्जी बनी रहती है और कमजोरी नहीं आती.
किन बातों का रखें खास ध्यान?
- खाली पेट ज्यादा देर न रहें.
- चक्कर या कमजोरी लगे तो तुरंत कुछ खाएं.
- डायबिटीज या BP के मरीज डॉक्टर की सलाह लें.
चैत्र नवरात्रि का व्रत सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि शरीर को डिटॉक्स करने का भी एक अच्छा मौका है. लेकिन, गर्मी के मौसम में अगर सही तरीके से व्रत नहीं रखा गया, तो सेहत बिगड़ सकती है. इसलिए जरूरी है कि भक्ति के साथ-साथ शरीर की जरूरतों को भी समझा जाए. सही डाइट, भरपूर पानी, अच्छी नींद और हल्की एक्टिविटी से आप इन 9 दिनों को हेल्दी और एनर्जेटिक बना सकते हैं.