Maa Kushmanda Favorite Color: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और चारों तरफ मां दुर्गा की भक्ति का माहौल है. नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा के 'कुष्मांडा' स्वरूप को समर्पित है. शास्त्रों के अनुसार, जब चारों तरफ सिर्फ अंधेरा ही अंधेरा था, तब मां कुष्मांडा ने अपनी हल्की सी मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी. इसीलिए इन्हें 'सृष्टि की आदिशक्ति' कहा जाता है. क्या आप जानते हैं कि मां कुष्मांडा को खुश करने के लिए चौथे दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए अगर नहीं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि आज कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए.
नवरात्रि के चौथे दिन का शुभ रंग- (Navratri 4th Day Color)
नवरात्रि के चौथे दिन नारंगी (Orange) रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है.
नारंगी रंग ही क्यों?
नारंगी रंग खुशी, ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का प्रतीक है. यह रंग हमारे मन को खुश रखता है और हमें काम करने की नई शक्ति देता है. चूंकि मां कुष्मांडा खुद तेज और ऊर्जा का रूप हैं, इसलिए माना जाता है नारंगी रंग पहनकर उनकी पूजा करने से वो जल्दी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. अगर आपके पास नारंगी रंग के कपड़े नहीं हैं, तो आप पीले (Yellow) रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं. पीला रंग भी मां कुष्मांडा को प्रिय है.
Photo Credit: File Photo
कौन क्या पहनें-
महिलाएं- महिलाएं नारंगी रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं. अगर ये रंग नहीं है तो पीला भी पहन सकती हैं.
पुरुष- पुरुष नारंगी रंग का कुर्ता या शर्ट पहन सकते हैं. अगर आपके पास पूरी तरह से नारंगी रंग के कपड़े नहीं हैं, तो आप पूजा में नारंगी रंग की तौलिया का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
इस दिन क्या करें और क्या न करें? (What to do and what not to do on this day)
क्या करें-
- हमेशा साफ मन से पूजा करें.
- ब्रह्मचर्य का पालन करें.
- अगर व्रत नहीं भी रख रहे हैं, तो भी सात्विक भोजन (बिना प्याज-लहसुन का) ही करें.
- दूसरों की मदद करें और अच्छे काम करें.
क्या न करें-
- घर में लड़ाई-झगड़ा न करें.
- किसी को अपशब्द न बोलें या किसी का दिल न दुखाएं.
- तामसिक भोजन (मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन) से बचें.
- पूजा के समय चमड़े की चीजें न पहनें.
ये भी पढ़ें- Kitchen Hacks: इंडक्शन चूल्हा बढ़ा न दे बिजली बिल, सता रही है टेंशन, तो इन आसान तरीकों से करें बचत
क्या चौथी स्टेज पर ठीक हो सकता है कैंसर? Dr Vivek Mangla से जानें How to Avoid Colon Cancer | Read