Chaitra Navratri 2026 Day 9 Maa Siddhidatri Wishes: नवमी तिथि को चैत्र नवरात्रि का समापन होता है. यह दिन विशेष रूप से मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना जाता है. नवरात्रि के नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करने के बाद नवमी के दिन भक्त पूरे विधि-विधान से मां सिद्धिदात्री की उपासना करते हैं. ऐसा भी कहा जाता है कि भगवान शिव ने स्वयं सिद्धियां प्राप्त करने के लिए मां सिद्धिदात्री की आराधना की थी. इस दिन कन्या पूजन भी कई जगह किया जाता है. तो चलिए इस पावन अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं.
नवरात्रि 2026 दिन 9 मां सिद्धिदात्री की शुभकामनाएं | Navratri Day 9 Maa Siddhidatri Wishes
1. न कोई चिंता रहे बीमारी
न कोई गम ना संकट भारी
उस पर कभी कष्ट ना आवें
सिद्धिदात्री मां जिसे बचावे
महानवमी की शुभकामनाएं!
2. मां सिद्धिदात्री के चरणों में जिसका सर झुकता है,
उसे दुनिया की हर खुशी मिलती है.
महानवमी की शुभकामनाएं!
3. हल्की सी मुस्कान से ब्रह्मांड रचने वाली मां सिद्धिदात्री,
आपके जीवन में खुशियों के रंग भर दें.
महानवमी की शुभकामनाएं!
4. मां की शक्ति, मां का प्यार,
मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्यौहार.
महानवमी की शुभकामनाएं!
5. जीवन की हर मुश्किल को पार करने की शक्ति मिले,
मां सिद्धिदात्री के चरणों में आपको भक्ति मिले.
महानवमी की शुभकामनाएं!
6. माता रानी की असीम कृपा आप पर हमेशा बनी रहे,
मां सिद्धिदात्री आपके परिवार को बुरी नज़र से बचाए रखें.
महानवमी की शुभकामनाएं!
7. आपकी हर मुराद पूरी हो,
मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद सदा आपके और आपके परिवार पर बना रहे.
महानवमी की शुभकामनाएं!
8. देवी के इस पावन पर्व पर आपके घर सुख-समृद्धि का वास हो,
महानवमी की शुभकामनाएं!
9. मां सिद्धिदात्री करें मन की हर मुराद पूरी,
हर ओर फैले खुशियों की रोशनी नूरी
नवमी का पर्व आपके जीवन में रंग लाए,
मां की कृपा से हर सपना साकार हो जाए
महानवमी की शुभकामनाएं!
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2026: रामनवमी पर दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज, दिल से दें शुभकामनाएं
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...