Chitra Navratri Ki Hardik Shubhkamnaye: चैत्र नवरात्र इस बार 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर दशमी के पारण तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है. इन नौ दिनों में भक्तजन माता के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. 9 दिनों का उपवास करते हैं और माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. इस त्यौहार की रौनक बाजारों से लेकर घरों तक खूब रहती है. इस खास मौके पर अपने प्रियजनों को आप अगर खास शुभकामना संदेश देना चाहते हैं तो यहां बताए गए ये कोट्स आपके काम आ सकते हैं.
1. सर्व मंगल मांगल्य, शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्रयवके गौरी, नारायणि नमोस्तुते.
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं.....
Photo Credit: Pinterest
2. जो बना दे सारे बिगड़े काम,
मां के चरणों मे होते है चारों धाम.
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं....
Photo Credit: Pinterest
3. जय मां दुर्गा...
सुख, शांति एवं समृद्धि की असीम मंगलकामनाओं के साथ आपको और आपके परिवार को शक्ति की आराधना के पावन चैत्र नवरात्रि पर्व की हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं...
Photo Credit: Pinterest
4.शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
5. मां दुर्गा आएं आपके द्वार,
सुख-संपत्ति के साथ मिले आप सभी को खुशियां अपार.
6. या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं...
7. ना ही गिनकर दिया है, ना ही तौलकर दिया है...
मां ने जिसे भी दिया है, दिल खोल कर दिया है...
नवरात्रि की ढ़ेरो शुभकामनाएं
Photo Credit: Pinterest
8. हर घर में गूजेंगे जय माता के नारे
सबका जीवन है मां दुर्गा के सहारे
इस नवरात्रि दूर हों जीवन से सारे अंधियारे.
चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें: Navratri 2026: इस नवरात्रि सोशल मीडिया पोस्ट को बनाएं और भी खास, यहां हैं आपकी हर Navratri Post के लिए बेस्ट कैप्शन्स
Photo Credit: Pinterest
9. सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो.
चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं