बिना डाई के सफेद बाल होंगे नेचुरली काले? जान लीजिए 3 असरदार होम्योपैथी नुस्खे और इस्तेमाल करने का तरीका

White Hair to Black Naturally: क्या होम्योपैथी में बताए गए घरेलू नुस्खे सफेद बालों को काला करने में मददगार हैं? आइए जानते हैं ऐसे 3 नुस्खों के बारे में जिनको व्हाइट हेयर को दोबारा काला करने के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Grey Hair: बार-बार केमिकल लगाने से बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं. (AI Image - सांकेतिक तस्वीर))

How to Teverse Grey Hair Naturally: आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन गई है. पहले जहां सफेद बाल बढ़ती उम्र की निशानी माने जाते थे, वहीं अब स्कूल-कॉलेज के बच्चे और युवा भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं. तनाव, गलत खानपान, नींद की कमी, प्रदूषण और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल इसके बड़े कारण माने जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग हेयर डाई का सहारा लेते हैं, लेकिन बार-बार केमिकल लगाने से बाल कमजोर और बेजान हो सकते हैं. यही वजह है कि अब लोग नेचुरल और होम्योपैथिक उपायों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. होम्योपैथी में कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताए जाते हैं, जो बालों को पोषण देकर उन्हें नेचुरली काला और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 आसान और असरदार उपायों के बारे में.

सफेद बालों को काला करने के होम्योपैथिक नुस्खे | Homeopathic Remedies for Turning White Hair Black

1. सफेद बालों के लिए नेचुरल टॉनिक का काम करेगा भृंगराज और आंवला तेल

भृंगराज और आंवला दोनों ही बालों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. आंवला विटामिन-C से भरपूर होता है, जबकि भृंगराज बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: घर पर बनाएं नेचुरल मच्छर भगाने वाली क्रीम, बिना केमिकल के मच्छरों से मिल सकती है राहत

कैसे बनाएं तेल?

  • 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर.
  • 2 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर.
  • 4 बड़े चम्मच नारियल या तिल का तेल.

सबसे पहले तेल को हल्का गर्म करें. जब भाप उठने लगे, तब उसमें आंवला और भृंगराज पाउडर डाल दें. इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं. ठंडा होने के बाद तेल को छान लें.

Advertisement

इस्तेमाल कैसे करें?

इस तेल को हल्का गुनगुना करके स्कैल्प पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें. रातभर लगा रहने दें और सुबह हर्बल शैम्पू से धो लें. हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से बालों में चमक और मजबूती आ सकती है.

2. जड़ों को दे पोषण देगा करी पत्ता और नारियल तेल 

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण देने में मदद करते हैं. यह बालों के नेचुरल रंग को बनाए रखने में भी सहायक माना जाता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सिल्क और बनारसी जैसी महंगी साड़ी को घर पर कैसे धोएं? ड्राई क्लीन की नहीं पड़ेगी जरूरत बस इस बात का रखें ध्यान

तेल बनाने की विधि:

  • 15-20 ताजे करी पत्ते
  • 5 चम्मच नारियल तेल

एक पैन में नारियल तेल और करी पत्ते डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब पत्ते काले होने लगें, तब गैस बंद कर दें. तेल ठंडा होने के बाद छान लें.

लगाने का तरीका

हेयर वॉश से 30 मिनट पहले इस तेल को स्कैल्प पर लगाएं. इसके बाद हल्के हर्बल शैम्पू से बाल धो लें. रेगुलर इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत हो सकती हैं और सफेदी की स्पीड कम हो सकती है.

3. नेचुरल हेयर डाई

अगर आप बिना केमिकल के बालों को काला करना चाहते हैं, तो हिना और इंडिगो का मिश्रण अच्छा विकल्प हो सकता है. हिना बालों को कंडीशन करती है, जबकि इंडिगो नेचुरल ब्लैक रंग देने में मदद करता है.

Advertisement

इसके लिए आपको क्या चाहिए?

  • 4 चम्मच हिना पाउडर
  • 4 चम्मच इंडिगो पाउडर
  • 1 चम्मच आंवला पाउडर
  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर

कैसे करें इस्तेमाल?

सबसे पहले हिना को गुनगुने पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और 4-6 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इसे बालों में लगाकर 2 घंटे बाद धो लें. इसके बाद इंडिगो पेस्ट तैयार करें और तुरंत बालों पर लगाएं. 1-2 घंटे बाद पानी से धो लें. महीने में एक बार इसका इस्तेमाल करने से बालों में नेचुरल डार्क शेड आ सकता है.

क्या सच में काले हो सकते हैं सफेद बाल?

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर सफेद बालों का कारण पोषण की कमी, तनाव या लाइफस्टाइल है, तो सही देखभाल और नेचुरल उपायों से बालों की क्वालिटी में सुधार हो सकता है. हालांकि, पूरी तरह स्थायी रूप से सफेद बालों को काला करना हर व्यक्ति में संभव नहीं होता. इसलिए किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर या हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Exam 2026 cancel होने पर निराश छात्र, "मेरी 2 साल की मेहनत बर्बाद!" | NEET Paper Leak | NTA