क्या AC का पानी पौधों में डालना चाहिए? पौधों पर कैसा पड़ता है असर, जानिए AC के पानी का उपयोग कैसे करें

AC से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल पौधों के लिए किया जा सकता है, क्योंकि यह पानी हवा की नमी से बनता है और पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AC के पानी का उपयोग कैसे करें?
file photo

आज के समय में लगभग सभी के घर में AC लगे हुए हैं. जब AC लगातार चलता है, तो उससे पानी भी बहुत निकलता है. हालांकि, अक्सर लोग इस पानी को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी समझदारी दिखाएं, तो यही पानी हर दिन आपके घर के कई काम आसान कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं AC से निकलने वाला पानी पौधों में डालना चाहिए या नहीं और AC के पानी का उपयोग कैसे करें?

गार्डनिंग वीडियो के मुताबिक, AC से निकलने वाला पानी वास्तव में कंडेंसेशन से बनता है यानी हवा में मौजूद नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है. इस वजह से यह पानी नल के पानी की तुलना में कम खनिज वाला होता है. कई लोग इसे पौधों में इस्तेमाल करते हैं और इससे पानी की बचत भी होती है.

क्या AC का पानी पौधों के लिए अच्छा है?

अक्सर गार्डन और घर के पौधों के लिए AC का पानी सेफ माना जाता है. कुछ पौधों को ऐसे पानी से फायदा भी होता है, जिसमें खनिज कम हों. AC के पानी में मिनरल्स की मात्रा कम होने के कारण मिट्टी और पत्तियों पर सफेद दाग या खनिजों की परत जमने की संभावना भी कम हो जाती है. हालांकि, पौधों को जरूरी पोषक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटैशियम और कैल्शियम पानी से नहीं, बल्कि मिट्टी और खाद से मिलते हैं.

क्या सब्जियों और हर्ब्स में AC का पानी डाल सकते हैं?

अगर आप टमाटर, मिर्च, धनिया, तुलसी या अन्य खाने वाली सब्जियों और हर्ब्स में AC का पानी डालने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके खतरे को समझें. कभी-कभी साफ दिखने वाले पानी में भी बैक्टीरिया, धातु के छोटे कण या अन्य अशुद्धियां हो सकती हैं, खासकर तब जब AC की पाइप या पानी इकट्ठा करने वाला सिस्टम लंबे समय से साफ न किया गया हो. ऐसे में सजावटी पौधों, फूलों और पेड़ों में AC का पानी इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि खाने वाली फसलों के लिए साफ और सुरक्षित पानी का उपयोग करना बेहतर माना जाता है.

Advertisement

AC के पानी के फायदे

डिस्टिल्ड वॉटर जैसा- एसी का पानी हवा की नमी से बनता है, इसलिए इसमें क्लोरीन, भारी खनिज या हानिकारक केमिकल्स नहीं होते हैं.

कम टीडीएस- इस पानी का टीडीएस स्तर काफी कम होता है, जो सामान्य नल के पानी से भी कम और पौधों के लिए सुरक्षित होता है.

Advertisement

बचत- पानी की बर्बादी बचेगी और पानी बिल का खर्च भी कम होगा.

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- घर में घुसते ही महसूस होगी ताजगी, मिनटों में बनाएं DIY वनीला स्प्रे

Featured Video Of The Day
PMO फर्जी आईडी केस में बड़ा खुलासा! रोहन पारेख को कभी नहीं मिला PMO का ईमेल
Topics mentioned in this article
AC Water For Plants
Ac Water
Gardening Tips