Braj Ki Holi 2026: होली का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में आती है ब्रज की होली. ब्रज में यह त्योहार 40 दिन तक चलता है जिसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है. वहीं, इस दिन सबसे पहले मंदिरों में देवी-देवताओं को रंग लगाया जाता है और फिर इसके बाद भी सब आपस में होली खेलते हैं. अगर आप भी ब्रज की होली से जुड़ी सारी जानकारी लेना चाहते हैं, जैसे तारीक, परंपरा और कैसे उन दिनों में कैसे जाएं मथुरा, तो इस आर्टिकल में बने रहिए.
परंपरा:
होली में न केवल देशभर से, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग ब्रज की होली का मजा उठाने आते हैं क्योंकि यहां लड्डू होली, छड़ीमार होली, फूलों वाली होली, लठमार होली और हुरंगा होली धूमधाम से खेली जाती है. अगर आप भी ब्रज की होली का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इस बार जाने का प्लान कर सकते हैं.
Braj Holi 2026 कैलेंडर:
यहां होली का सेलिब्रेशन शुरू होगा 25 फरवरी 2026 को लड्डू होली के साथ, फिर 26 फरवरी 2026 को बरसाना लठमार होली खेली जाएगी. इसके अगले दिन यानी 27 फरवरी 2026 को नंदगांव होली का मजा उठाया जाएगा, 28 फरवरी 2026 को वृंदावन में फूलों वाली होली खेली जाएगी. 1 मार्च 2026 गोकुल होली / छड़ीमार होली का आनंद लिया जाएगा. वहीं, 2 मार्च 2026 को रमन रेती होली का सेलिब्रेशन होगा, 3 मार्च को होलिका दहन होगा, फिर 4 मार्च 2026 को रंगवाली होली खेली जाएगी और अंत में 5 मार्च 2026 को हुरंगा होली मनाई जाएगी.
होली पर मथुरा और वृंदावन कैसे जाएं?
आप टैक्सी, बस या ट्रेन से ट्रैवल कर सकते हैं. सड़क मार्ग से वृंदावन जाने के लिए आप राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित वृंदावन सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है. अगर आप फ्लाइट से वृंदावन जाने का प्लान कर रहे हैं तो वृंदावन के सबसे नजदीक आगरा, उत्तर प्रदेश में खेरिया हवाई अड्डा (AGR) है (53 किमी). दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी और मुंबई से भी उड़ानें लेकर वृंदावन पहुंचा जा सकता है.
अगर आप इस साल ब्रज की होली का मजा लेने का प्लान कर रहे हैं, तो इन तारीखों पर अपने आप को फ्री रखें और होली खेलने के साथ ही साथ भगवान के भी दर्शन करें.