बोर्डिंग पास पर लिखे इन कोड्स का क्या मतलब होता है? फ्लाइट टिकट की हर डिटेल यहां समझें

फ्लाइट के दौरान मिलने वाले बोर्डिंग पास पर लिखे PNR, SSSS, बारकोड और दूसरे कोड्स का क्या मतलब होता है? जानिए फ्लाइट टिकट की हर जरूरी जानकारी, जिनके बारे में अमूमन किसी को पता नहीं होता.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बोर्डिंग पास पर लिखे सभी कोड का मतलब जानते हैं आप?

Boarding Pass: चाहे आप डिजिटल बोर्डिंग पास इस्तेमाल करते हों या पुराने तरीके से कागज वाला प्रिंटआउट, हवाई यात्रा के लिए बोर्डिंग पास एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट होता है. यह सिर्फ आपको फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं देता है, बल्कि ये आपके आइडेंटिटी प्रूफ और सेफ्टी पास की तरह भी काम करता है. इसमें आपके ट्रैवल और यात्री से जुड़ी कई अहम इंफॉर्मेशन होती हैं. यहां तक कि आपने फ्लाइट में स्पेशल मील का ऑप्शन रखा है कि नहीं, ये भी इसमें रिकॉर्ड होता है. बोर्डिंग पास पर लिखे कुछ अक्षर और नंबर समझना आसान होता है, जैसे फ्लाइट नंबर, बोर्डिंग ग्रुप और एयरलाइन का शॉर्ट नाम. लेकिन बाकी कई कोड और नंबर अक्सर उलझे हुए लगते हैं. हालांकि इनके पीछे भी एक खास सिस्टम होता है. आइए जानते हैं कि इनका मतलब क्या होता है.

बारकोड (Bar Code)

बोर्डिंग पास पर सबसे आसानी से पहचानी जाने वाली चीज बारकोड होती है. इसे BCBP (Bar-Coded Boarding Pass) कहा जाता है. यह अक्सर बोर्डिंग पास के नीचे दाईं ओर होता है, हालांकि इसकी जगह निश्चित नहीं होती है. ये बारकोड इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के मानकों के अनुसार बनाया जाता है, ताकि दुनिया भर की एयरलाइनों में एक समान प्रणाली बनी रहे.

ये भी पढ़ें: साल 2026 में कब होगी हज यात्रा? यहां जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

गेट पर इस बारकोड को स्कैन किया जाता है, जिससे बोर्डिंग प्रोसेस तेज हो जाती है. स्कैनर ये भी रिकॉर्ड करता है कि:

  • कितने यात्री फ्लाइट में चढ़ चुके हैं.
  • कौन-सी सीटें भरी हैं, कौन सी खाली.
  • कितने बैग चेक-इन किए गए हैं.

आपका यूनिक आइडेंटिफायर (PNR)

बोर्डिंग पास पर दिखने वाला 6 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड आपका PNR (Passenger Name Reference) होता है. इसे रिकॉर्ड लोकेटर या बुकिंग कोड भी कहा जाता है. ये एक रैंडम कोड होता है. जिसे एयरपोर्ट के कंप्यूटर या सेल्फ-सर्विस कियोस्क में डालकर आप अपना बोर्डिंग पास निकाल सकते हैं. ये कोड आपको एक यूनिक यात्री के रूप में पहचानता है. इसमें आपकी कई इंफॉर्मेशन होती हैं, जैसे आपको क्या खाना है और अगर आपकी कोई स्पेशल रिक्वेस्ट होती है वो भी. इसी वजह से सलाह दी जाती है कि बोर्डिंग पास को पब्लिक डस्टबिन में न फेंकें, क्योंकि इससे कोई आपकी जानकारी निकाल सकता है.

फ्लाइट कोड और नंबर

फ्लाइट नंबर आमतौर पर एक तय फॉर्मूले से बनता है. जिसमें पहले दो बड़े अक्षर ( एयरलाइन कोड) होता है. इसके बाद चार अंक होते हैं. उदाहरण के लिए AA का मतलब American Airlines और इसके आगे लिखे कोई चार नंबर.
    
फ्लाइट नंबर एयरलाइन के एक डिफिकल्ट सिस्टम के आधार पर तय होते हैं, जिसमें ये देखा जाता है कि, इसमें पहले कौन सा नंबर इस्तेमाल हुआ है और उस समय एयरस्पेस में कौन सी फ्लाइटें हैं. ताकि पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच कन्फ्यूजन न हो.

अकेला दिखने वाला अक्षर

कभी-कभी बोर्डिंग पास पर आपको एक अकेला अक्षर दिखाई देगा, जैसे B.यह अक्षर आमतौर पर आपकी एयरलाइन स्टेटस या टिकट क्लास को दिखाता है.

Advertisement

A या F → फर्स्ट क्लास
B → अपग्रेड मिलने की अच्छी संभावना
Q या Y → आमतौर पर सस्ती इकोनॉमी टिकट

Operated By का मतलब

अगर बोर्डिंग पास पर Operated by लिखा हो तो इसका मतलब है कि, जिस एयरलाइन से आपने टिकट खरीदी है, फ्लाइट वही नहीं उड़ा रही है. ऐसा अक्सर कोडशेयर फ्लाइट में होता है, जहां टिकट एक एयरलाइन बेचती है. लेकिन फ्लाइट उसकी पार्टनर एयरलाइन चलाती है.

Advertisement

सिक्योरिटी कोड (SSSS)

अगर आपके बोर्डिंग पास पर SSSS (Secondary Security Screening Selection) लिखा हो तो इसका मतलब है कि आपको अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ सकता है. इसका मतलब है कि आपको एयरपोर्ट पर एक्सट्रा सिक्योरिटी चेक के लिए चुना गया है.

ऐसा कई कारणों से हो सकता है, जैसे:

  • हाई-रिस्क देशों से यात्रा
  • टिकट खरीदने का असामान्य तरीका
  • बहुत कम समय पहले टिकट बुक करना
  • वन साइड का टिकट खरीदना

स्टॉपओवर (Stopover)

  • अगर बोर्डिंग पास पर S/O लिखा हो तो इसका मतलब है कि आपकी यात्रा में स्टॉपओवर या लेओवर है.
  • अगर SPTC लिखा हो तो इसका मतलब है कि आपका स्टॉपओवर कई घंटों से ज्यादा लंबा है.
  • कुछ एयरलाइंस ऐसे मामलों में पैसेंजर्स को होटल में फ्री में रहने की सुविधा भी देती है.
Featured Video Of The Day
Harish Rana Verdict: 13 साल से कोमा में पड़े हरीश को Supreme Court ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत | NDTV