Blue Turmeric: पीली हल्दी तो सभी ने खाई होगी, कभी आपने नीली हल्दी के बारे में सुना है? जानें ब्लू हल्दी क्यों है खास?

What is Blue Turmeric Used For: क्या कभी अपने ब्लू यानी नीली हल्दी के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो स्टोरी में बने रहिए. यहाँ हम नीली हल्दी क्या है और उसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नीली हल्दी भी सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद

What is Blue Turmeric Used For: हर रसोई में पीली जाने वाली हल्दी एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ खाने का रंग बदल देती है, बल्कि शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा से लेकर दिल तक को हेल्दी रखने में सहायक हैं, लेकिन आज हम इस आर्टिकल में पीली हल्दी के फायदों के बारे में बात नहीं करेंगे और ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी खासियत हो लगभग हर किसी को पता होगी, लेकिन क्या कभी अपने ब्लू यानी नीली हल्दी के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो स्टोरी में बने रहिए. यहाँ हम नीली हल्दी क्या है और उसके फायदों के बारे में बताने वाले हैं. 

नीली हल्दी का क्या उपयोग है?

ब्लू हल्दी एक औषधीय गुणों से भरपूर पौधा जिसे कर्कुमा कैसिया या काली हल्दी के नाम से भी जाना जाता है, इसका रंग अंदर से गहरा नीला या नीला-काला होता है. इसका उपयोग मसाले के रूप में नहीं, बल्कि की बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता है. अगर बात करें इसकी सुगंध की तो वह पीली हल्दी से तेज होती है और स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है. यही कारण है इसका उपयोग खाना बनाने में नहीं किया जाता है.

पीली हल्दी और नीली हल्दी में क्या अंतर है?

  • पीली हल्दी में कर्क्यूमिन पाया जाता है, जो शक्तिशाली एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर है। 
  • वहीं, नीली हल्दी में कर्क्यूमिन की मात्रा बेहद कम होती है, लेकिन इसमें एसेंशियल ऑयल्स, कपूर और फेनोलिक कंपाउंड्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो घरेलू उपचारों में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. 

नीली हल्दी के क्या फायदे हैं?

एंटीमाइक्रोबियल गुण: नीली हल्दी में पाए जाने वाले इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने और घाव को भरने में मददकर सकते हैं. 

सूजन से राहत: जो लोग जोड़ों का दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव से दुखी हैं, उनके लिए इसका उपयोग करना बेहद फायदेमंद माना जा सकता है क्योंकि इसमें मौजूद तत्व सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं. 

इम्यूनिटी बूस्टर : शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी मददगार नीली हल्दी बेहद मददगार साबित हो सकती है.

पेट के लिए बेहतर: इसका सेवन करने से भूख न लगना, कमजोर पाचन की समस्या सही हो जाती है. आयुर्वेद के अनुसार यह पाचन क्रिया को संतुलित करने में मदद कर सकती है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Valentine Week Day 3 (Chocolate Day 9th Feb): चॉकलेटी पार्टनर का मुंह कराएं मीठा, चॉकलेट डे पर भेजे ये शायरी और मेसेज, जानें कब और क्‍यों मनाते हैं चॉकलेट डे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ayodhya Ram Mandir Prasad Controversy: अयोध्या में प्रसाद लड्डू पर क्यों छिड़ा है विवाद? | UP News