Cleaning Heavy Blanket at Home: सर्दियों में कंबल को ओढ़ने में मजा आता है, लेकिन धोने में दिक्कत होती है. लोग अक्सर इन्हें ड्राई क्लीनिंग के लिए देते हैं क्योंकि ये भारी होते हैं और धोना मुश्किल लगता है. अगर आप भी ड्राई क्लीनिंग वाला ऑप्शन चुनते हैं, तो इस आर्टिकल में बने रहिए क्योंकि हम आपको यहां कुछ ऐसी टिप्स बताने वाले हैं जिनसे आप घर पर आसानी से कंबल धो सकते हैं.
भारी कंबल को घर पर ही धोने का आसान तरीका
बिना पानी के धोएं: घर पर बिना पानी में हाथ डालें गंदे कंबल को साफ करने के लिए सबसे पहले इसे अच्छी तरह से खोलकर फर्श पर फैला लें. अब उस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें. बता दें बेकिंग सोडा में पाए जाने तत्व गंदगी और बैक्टीरिया को आसानी से हटाने मदद कर सकते हैं. कुछ देर इसे ऐसे ही रहने दें, फिर सूखे ब्रश की मदद से कंबल को अच्छी तरह से साफ कर लें और धूप में सूखा दें. ऐसा करने से कंबल अच्छी तरह से साफ हो जाएगा. अगर आप बदबू से भी राहत पान चाहते हैं, तो इस पर गुलाब जल को स्प्रे कर सकते हैं.
अगर आप बिना पानी के धोना नहीं चाहते हैं, तो नीचे बताया गया तरीका अपना सकते हैं.
अगर आप कंबल को पानी से धोना चाहते हैं, तो सबसे वॉशिंग मशीन में पानी बहार लें, अब इसमें आधा गिलास सिरका और लिक्विड डिटर्जेंट डाल दें, ध्यान रखें, मशीन पर ज्यादा लोड न पड़े इसके लिए कंबल को आधा-आधा करके धोएं क्योंकि अगर आप एक बारी में पूरा कंबल मशीन में डाल देंगे, तो उसपर ओवरलोड पड़ सकता है. इसलिए इसे धोते समय कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है.
इसे भी पढ़ें: मिल गया Side Eye Chloe Meme वाली लकड़ी का 37 सेकेंड का पूरा वीडियो, 12 साल बाद ऐसी दिखती है ये इंटरनेट सेंसेशन