शिमला-मनाली सब भूल जाएंगे! यूपी के इन 6 ठिकानों पर लीजिए पहाड़ों जैसी ठंडक और सुकून का मजा

Serene Destinations in UP: उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं जहां गर्मियों में राहत मिलती है. जंगल, झरने, गुफाएं और शांत लोकेशन, ये सब मिलकर इन जगहों को ऐसा बनाते हैं कि यहां पहुंचकर मौसम का असर कम महसूस होता है और ट्रिप भी बजट में रहती है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
यूपी की इन जगहों पर जंगल, झरने, गुफाएं और शांत लोकेशन सब मिलेगा.

Best Places to Visit in UP During Summer: गर्मी बढ़ते ही लोग ठंडक की तलाश में पहाड़ों का रुख करते हैं, लेकिन हर बार शिमला-मनाली जाना जरूरी नहीं होता. देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसी जगहें हैं जहां गर्मियों में राहत मिलती है. जंगल, झरने, गुफाएं और शांत लोकेशन ये सब मिलकर इन जगहों को ऐसा बनाते हैं कि यहां पहुंचकर मौसम का असर कम महसूस होता है और ट्रिप भी बजट में रहती है. आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की वो कौन सी जगहें हैं जहां आपको हिल स्टेशन वाला मजा आएगा.

ये भी पढ़ें: Travel Tips: मार्च और अप्रैल में भूलकर भी इन तीन जगहों पर घूमने ना जाएं!

गर्मियों में घूमने के लिए यूपी की बेस्ट जगहें | Best Places to Visit in UP During Summer

1. चित्रकूट

अगर आप नेचर के साथ थोड़ा सुकून चाहते हैं तो चित्रकूट अच्छा ऑप्शन है. मंदाकिनी नदी के किनारे बसा यह इलाका गर्मियों में भी आराम देता है. गुप्त गोदावरी गुफाओं के अंदर ठंडा माहौल और पैरों के नीचे बहता पानी अलग ही अनुभव देता है. आसपास के झरने भी मौसम को हल्का बनाए रखते हैं. ये जगह ट्रेन से सीधे कनेक्टेड है और प्रयागराज से सड़क के जरिए भी आसानी से पहुंच सकते हैं. शाम के वक्त रामघाट पर आरती और नदी किनारे बोटिंग यहां की खास बात है.

2. दुधवा नेशनल पार्क

अगर जंगल और वाइल्ड लाइफ पसंद है तो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा नेशनल पार्क बढ़िया जगह है. यहां पेड़ों की घनी छाया और नमी की वजह से गर्मी उतनी परेशान नहीं करती. पानी के पास जानवरों को देखना यहां का सबसे बड़ा एक्सपीरियंस होता है. लखनऊ से सड़क के जरिए पहुंचा जा सकता है और नजदीक में पलिया कलां रेलवे स्टेशन है. ध्यान रखें कि यह पार्क सीमित समय तक ही खुला रहता है, इसलिए पहले से प्लान करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे खुशहाल देश फिनलैंड दे रहा फ्री ट्रिप, 7 दिन में सीखिए खुश रहने का असली राज, जानें कैसे करें अप्लाई

Advertisement

3. मिर्जापुर के झरने

मिर्जापुर सीरीज चाहे आपको पसंद आई हो या न आई हो, मिर्जापुर के झरने आपको जरूर पसंद आएंगे. यहां कई ऐसे झरने हैं जहां गर्मी में भी ठंडक मिलती है. विंढम फॉल, टांडा जलप्रपात और लखनिया दरी जैसे स्पॉट यहां के मुख्य आकर्षण हैं. चट्टानों के बीच गिरता पानी और आसपास की हरियाली यहां का माहौल फ्रेश बना देती है. वाराणसी से यहां पहुंचना आसान है और एक दिन की ट्रिप में भी इसे कवर किया जा सकता है. कुछ जगहों तक पहुंचने के लिए हल्की ट्रैकिंग करनी पड़ती है, इसलिए तैयारी के साथ जाएं.

4. चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य

शहर के शोर से दूर जाना चाहते हैं तो यूपी के चन्दौली जिले में स्थित  यह जगह परफेक्ट है. घने जंगलों के बीच राजदरी और देवदरी झरने यहां की पहचान हैं. यहां गिरता पानी आसपास का तापमान काफी कम कर देता है और पूरा इलाका नेचुरल कूलिंग जैसा महसूस होता है. वाराणसी से कुछ ही घंटों में यहां पहुंचा जा सकता है, इसलिए इसे डे ट्रिप के तौर पर भी प्लान किया जा सकता है. अंदर ज्यादा सुविधाएं नहीं हैं, इसलिए जरूरी सामान साथ रखना बेहतर रहेगा.

Advertisement

5. पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच

पीलीभीत का चूका बीच अब धीरे-धीरे लोगों के बीच फेमस हो रहा है. पानी, जंगल और सन्नाटा, तीनों का कॉम्बिनेशन यहां मिलता है. थारू हट्स में ठहरना और सुबह जंगल सफारी करना इस जगह को अलग बनाता है. पीलीभीत रेलवे से जुड़ा हुआ है और बरेली से भी यहां पहुंच सकते हैं. सुबह का समय जंगल घूमने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है.

6. सोनभद्र

भीड़ से हटकर कहीं जाना चाहते हैं तो सोनभद्र एक अच्छा विकल्प है. यहां पहाड़, किले और झरने सब कुछ देखने को मिलता है. विजयगढ़ किला और मुक्खा फॉल यहां की खास जगहें हैं. वाराणसी से सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. यहां का शांत माहौल और सूर्यास्त का नजारा ट्रिप को खास बना देता है. साथ ही फॉसिल पार्क भी देखने लायक है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections में BJP की सबसे बड़ी चुनौती क्या? Sukanta Majumdar ने क्या कहा? | Exclusive