बाथरूम घर का वह हिस्सा है, जहां सबसे ज्यादा पानी रहता है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान दरवाजे को पहुंचता है. अगर दरवाजा लकड़ी या प्लाइवुड का बना हो तो बस यह समझ लीजिए कि ज्यादा दिन आपका दरवाजा नहीं टिकने वाला है. समय के साथ दरवाज़े का नीचे का हिस्सा या तो उकड़ने लगता है या फिर फूलने लगता है. अब इस समस्या को नज़रअंदाज़ न करें. नीचे बताई गई इन 3 ट्रिक्स की मदद से नुकसान होने से बचें.
बाथरूम के दरवाजे को पानी से होने वाले नुकसान से कैसे बचाएं?
पानी को तुरंत साफ करें:
नहाने के बाद कई बार हम बिना फर्श को साफ किए बाहर चले आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है जमा हुआ पानी धीरे-धीरे लकड़ी के अंदर जाकर उसे कमजोर बना सकता है. इसलिए नहाने के बाद हमेशा फर्श पर जमे पानी को साफ़ करें. ऐसा करने से दरवाजे में नीचे नमी नहीं रुकेगी.
वाटरप्रूफ पेंट कर सकता है मदद:
क्या आपके बाथरूम का दरवाजा लकड़ी का है? अगर हां, तो उस पर समय-समय पर वाटरप्रूफ पेंट, वार्निश या सीलेंट लगवाएं. यह न सिर्फ दरवाजे को ठीक रखने में मदद करेगा, बल्कि लकड़ी को पानी सोखने से भी बचा सकता है. हर साल इसकी नई कोटिंग करवाना फायदेमंद साबित हो सकता है.
रबर सील लगाना रहेगा फायदेमंद:
आपको बाजार में आसानी से रबर या सिलिकॉन की डोर सील मिल जाएगी. आप इसे खरीदकर दरवाजों के निचले हिस्सों में लगवाएं. इसे दरवाजे के निचले हिस्से में लगाने से पानी अंदर या बाहर नहीं फैलता, साथ ही यह नमी को सीधे दरवाजे तक पहुंचने से भी रोक सकता है.
इसे भी पढ़ें: ढाबा स्टाइल तंदूरी रोटी लेकिन ट्विस्ट के साथ, अब नहीं लगेगा मैदा, आटे से बनाने की आसान ट्रिक!