Dengue Cases News: बांग्लादेश में डेंगू मरीजों की तादाद में एक ही रात में जबरदस्त इजाफा देखा गया है. बांग्लादेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंत्रालय इसके प्रसार को रोकने की गरज से दिशानिर्देश जारी करता है, इनमें उन जरूरी उपायों का जिक्र होता है, जिससे लोगों की मदद हो. इसमें सुझाव दिया जाता रहा है कि बुखार होने या डेंगू के लक्षण दिखने पर प्रशिक्षित चिकित्सक से संपर्क करें और उनकी सलाह पर दवाई लें.
डेंगू क्या है?
डेंगू एक वायरल इन्फेक्शन है जो डेंगू वायरस (डीईएनवी) से होता है, ये एडीज मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, डेंगू दुनिया भर में उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में फैलता है, ज्यादातर शहरी और कस्बाई इलाकों में इसके मच्छर पनपते हैं. डेंगू की रोकथाम और कंट्रोल वेक्टर कंट्रोल पर निर्भर करता है. डेंगू का कोई खास इलाज नहीं है, हालांकि, जल्दी पता चलने और सही मेडिकल केयर मिलने से मृत्यु दर पर लगाम लगाई जा सकती है.
डेंगू होने का मुख्य कारण क्या है?
- एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से डेंगू वायरस फैलता है
- गंदे पानी के कारण इन मच्छरों की संख्या का बढ़ना
- घर और आसपास की गंदगी और पानी जमा होना
कैसे पता करें कि हमें डेंगू है?
- अचानक तेज बुखार
- त्वचा पर लाल चकत्ते
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- प्लेटलेट्स की संख्या में गिरावट
- सिरदर्द और आंखों के पीछे दर्द
डेंगू का सबसे तेज इलाज क्या है?
- आस पास साफ सफाई रखना बहुत जरूरी है
- प्लेटलेट्स बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए
- शाम होने से पहले ही अपने घर के दरवाजे और खिडकीयां बंद कर दें
- बचाव के लिए मच्छरदानी और मॉस्किटो रिपेलेंट जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
मौसम बदलते में अगर आपको इन में से कोई लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करा लें, इससे आप आने वाले खतरे को टाल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: वाशिंग मशीन में कपड़े धोते वक्त कितना डिटर्जंट डालना चाहिए, यहां जानें