बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? कौन सा तेल लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने बालों के लिए 3 सबसे बेस्ट हेयर ऑयल्स के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?
(Photo Credit: Freepik)

लंबे, घने और चमकदार बालों की चाहत हर कोई रखता है. इसके लिए लोग तमाम तरह के प्रोडक्ट्स और नुस्खे आजमाते हैं. हालांकि, बालों की अच्छी देखभाल के लिए खासकर तेल लगाने को सबसे फायदेमंद और आसान तरीका माना जाता है. लेकिन सवाल यह है कि बालों में कौन सा तेल लगाया जाए या कौन सा तेल लगाने से बालों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बालों के लिए 3 सबसे बेस्ट हेयर ऑयल्स के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

नंबर 1- नारियल तेल

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, अगर आपके बाल बहुत ड्राई, उलझे हुए या फ्रिजी रहते हैं, तो आपके लिए नारियल का तेल सबसे अच्छा हो सकता है. नारियल का तेल बालों में प्रोटीन लॉस को कम करने में मदद करता है, जिससे बालों में नमी बनी रहती है. ऐसे में नारियल का तेल लगाने से आपके बाल कम ड्राई और फ्रिजी नजर आ सकते हैं. बालों में चमक बढ़ सकती है और बाल सिल्की हो सकते हैं.

नंबर 2- रोजमेरी ऑयल

अगर आप बालों को लंबा करना चाहते हैं, तो आपके लिए रोजमेरी ऑयल सबसे ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, रोजमेरी ऑयल कुछ हद तक हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देने में असर दिखा सकता है.  बस ध्यान रखें कि आपको इस तेल को सीधे अपने बालों में नहीं लगाना है. रोजमेरी ऑयल को पहले किसी कैरियर ऑयल जैसे नारियल का तेल या जोजोबा ऑयल में मिलाएं, फिर ही इसे बालों पर इस्तेमाल करें.

नंबर 3- बादाम का तेल

इन सब से अलग एक्सपर्ट बादाम के तेल को भी फायदेमंद बताती हैं. डॉक्टर निरुपमा परवंदा के मुताबिक, बादाम के तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड पाए जाते हैं. यह बालों को मुलायम बनाने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपके बाल सूखे और बेजान दिखते हैं तो आप बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये बालों की फ्रिजीनेस कम करने और बालों में चमक लाने में भी मदद कर सकता है.

Advertisement

इस तरह आप अपने बालों की जरूरत के हिसाब से नारियल, रोजमेरी या बादाम के तेल को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- आंख में बार-बार कीचड़ आए तो क्या करें? एक्सपर्ट से जानें आंख के कोनों में सफेद गंदगी जमने से कैसे रोके

Topics mentioned in this article
Hair Care
Beauty News
Lifestyle News