बढ़ती उम्र के साथ बाल सफेद होना, हेयर फॉल या बालों का पतला होना आम बात है, लेकिन आज के समय में कम उम्र में भी कई लोग बालों के पतले होने और ज्यादा हेयर फॉल से परेशान हैं. इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनहेल्दी डाइट और शरीर को सही पोषण न मिलना जैसे कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. हालांकि, एक अच्छी बात यह है कि हमारे आसपास कई ऐसी नेचुरल चीजें मौजूद हैं, जो बालों को सही पोषण देकर उन्हें हेल्दी, घना, काला और मजबूत बनाए रखने में असर दिखा सकती हैं. इन्हीं में से एक है मेथी दाना. मेथी दाना को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसी कड़ी में मशहूर योग गुरु और लेखक डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बालों की देखभाल के लिए मेथी के पानी के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बालों के लिए मेथी के फायदे
- हंसा योगेंद्र बताती हैं, मेथी के दानों में प्रोटीन और अमीनो एसिड होते हैं. ये बालों की संरचना के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं. आसान भाषा में कहें, तो हमारे बाल प्रोटीन से ही बने होते हैं. ऐसे में मेथी बालों के लिए फायदेमंद हो सकती है.
- मेथी में म्यूसिलेज नाम का जेल जैसा फाइबर होता है. यह बालों और स्कैल्प पर नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है. इससे स्कैल्प का रूखापन और बालों के टूटने जैसी समस्या में मदद मिल सकती है.
- मेथी का पेस्ट बालों पर लगाने से बालों पर एक परत जैसी बन जाती है. इससे बालों में नमी बनी रहती है और ड्राई बालों में होने वाला ब्रेकेज कम होता है.
- मेथी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, ये भी बालों को फायदा पहुंचाने और बालों की अच्छी ग्रोथ में मदद करते हैं.
- मेथी का पेस्ट बालों पर लगाने से इसकी जेल जैसी बनावट बालों को कंडीशन करने में मदद करती है. इससे बाल ज्यादा मुलायम और मैनेजेबल महसूस होते हैं.
- इन सब से अलग हंसा योगेंद्र बताती हैं, मेथी शरीर के अंदर से भी हेयर हेल्थ को सपोर्ट करती है.
यह भी देखें-
डॉक्टर हंसाजी कहती हैं, इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी दाना को रातभर के लिए भिगोकर रख दें. सुबह इस पानी को करीब पांच मिनट तक उबालें और थोड़ा ठंडा होने के बाद छान लें. इसे खाली पेट हफ्ते में तीन से चार बार पिएं.
इससे अलग बचे हुए मेथी के दानों को हल्का क्रश करके पेस्ट बनाया जा सकता है. इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट बाद सादे पानी या माइल्ड हर्बल शैंपू से धो लें. हंसा योगेंद्र बालों पर हफ्ते में एक बार इस पेस्ट को लगाने की सलाह देती हैं. ऐसा छह से आठ हफ्तों तक नियमित तौर पर करने से आपको अपने बालों में कमाल का फर्क देखने को मिल सकता है.
किन बातों का रखें ध्यान?मेथी का पानी ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए. हंसा योगेंद्र कहती हैं कि इसका अधिक सेवन ब्लड शुगर कम कर सकता है. ऐसे में डायबिटीज पेशेंट्स या कोई और दवा लेने वाले लोग इस पानी को पीने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. इसके साथ ही हेल्दी बालों के लिए हेल्दी खाना, पर्याप्त नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें- पुदीने के पौधे को घना कैसे बनाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया क्या डालने से पुदीने का पौधा तेजी से बढ़ेगा