लिपस्टिक कैसे लगायें?
How to Apply Lipstick: लिपस्टिक का शेड अच्छा हो तो चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है. लिपस्टिक गॉर्जियस लुक देती है. महिलाएं अक्सर अपनी पसंद के अनुसार लिपस्टिक का शेड चुनती हैं. लेकिन अक्सर महिलाएं लिपस्टिक लगाते समय कुछ कॉमन मिस्टेक कर देती हैं. लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय इन मिस्टेक को करने से बचना चाहिए, क्योंकि कई बार इन गलतियों से होंठ ड्राई और काले होने लगते हैं. इसलिए जानें लिपस्टिक लगाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए.
Lipstick लगाते समय ना करें ये गलतियां | What Is The Correct Way To Put On Lipstick?
- लिपस्टिक लगाने से पहले ये ध्यान दें कि आपके होंठ ज्यादा ड्राई या फटे हुए नहीं होने चाहिए.
- लिपस्टिक लगाने से पहले होठों पर लिप बाम लगाना चाहिए. इससे लिपस्टिक देर तक होंठ पर टिकती है.
- परफेक्ट शेप में लिपस्टिक लगाने के लिए पहले लिप लाइनर की मदद से होठों को शेप देना चाहिए.
- लिपस्टिक के एक या दो कोट्स ही काफी हैं. बहुत अधिक कोट्स ना लगाएं, इससे लिपस्टिक फैल जाती है.
- लिक्विड लिपस्टिक ज्यादा चिपचिपी होती है, इसलिए इसे होठों पर कम मात्रा में लगाना चाहिए और ब्रश की मदद से फैला देना चाहिए.
- अक्सर महिलाएं मैट लिपस्टिक लगाने के बाद होठों को रगड़ने लगती हैं ताकि लिपस्टिक पूरे होठ पर फैल जाए. लेकिन लिक्विड लिपस्टिक में ऐसा बिल्कुल ना करें.
- लिक्विड लिपस्टिक को पहले निचले होंठ पर और फिर ऊपरी होंठ पर लगाना चाहिए.
- अगर आप लिपस्टिक का शेड डार्क चाहती हैं, तो एक कोट और लगा सकती हैं.
प्रस्तुति आरती मिश्रा
इसे भी पढ़ें: कंधे की जकड़न से मिल जाएगा चुटकी में छुटकारा, अगर एक बार कर लिया ये आसान
Featured Video Of The Day
Trump Tariff Breaking News: America ने भारत पर घटाया टैरिफ, PM Modi-Trump की बातचीत के बाद बड़ा ऐलान