Aditi Rao Hydari Skincare: अदिति राव हैदरी न सिर्फ अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, बल्कि, स्टाइल और सॉफ्ट, ग्लोइंग स्किन के लिए सुर्खियां बटोरती हैं. एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है. अक्सर उनके फैंस को लगता है कि उनकी स्किन के पीछे महंगे सीरम या फेमस स्किन एक्सपर्ट का हाथ है, लेकिन हीरामंडी की एक्ट्रेस कहती हैं कि उनकी असली खूबसूरती का राज कहीं ज्यादा सरल है. इसकी शुरुआत मेकअप किट के दराज से नहीं, बल्कि उनकी किचन से होती है.
एक्ट्रेस अपनी दमकती स्किन, शाइनी बालों और बेमिसाल "शाही" अंदाज के लिए लंबे समय से सराही जाती रही हैं. हालांकि, जब उनसे उनके स्किनकेयर रूटीन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी "किचन" ही असल में उनकी ब्यूटी शेल्फ है. हाल ही में एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने बताया कि सुंदरता के प्रति उनका नजरिया उनकी मां से मिला है और इसकी जड़ें रोज़मर्रा के खाने में हैं.
अदिति ने बताया कि वह स्किन की देखभाल को पोषण का ही एक हिस्सा मानती हैं. उनके लिए, जो शरीर के अंदर जाता है और जो स्किन पर लगाया जाता है, दोनों एक ही सोर्स से आते हैं. यह किसी ट्रेंड या वायरल रूटीन के बारे में नहीं है. यह इस बारे में है कि आपका शरीर और स्किन स्वाभाविक रूप से किस चीज़ पर प्रतिक्रिया करते हैं, उसे सुनना.
“मैं अपने चेहरे पर किचन की चीज़ें ही लगाती हूं. यह मुझे मेरी मां ने सिखाया है. किचन में जो भी मिलता है, बैंगन को छोड़कर (हंसते हुए), बाकी सब चीज़ें मैं अपने चेहरे पर लगा लेती हूं. मैं जो खाती हूं, वही ज़्यादातर अपने चेहरे पर लगाती हूं.”
स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार हैं किचन में मौजूद ये चीजें-
1. शहद- एक प्राकृतिक ह्यूमेक्टेंट जो नमी को लॉक करता है और तुरंत सॉफ्टनेस प्रदान करता है.
2. हल्दी - हल्के फेस पैक में मिलाकर लगाने पर यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार है.
3. दही - इसमें मौजूद प्राकृतिक लैक्टिक एसिड थकी हुई स्किन को सॉफ्ट और तरोताज़ा करने में मददगार है.
4. एलोवेरा जेल - स्किन को आराम देने, हाइड्रेट करने और ताज़गी भरी चमक लाने के लिए एकदम सही है.
5 ओट्स - दूध या गुलाब जल में मिलाकर लगाने पर हल्के एक्सफोलिएशन के लिए बेहतरीन है.
6. नारियल तेल - एक साधारण मॉइस्चराइजर जो ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छा काम करता है.
ये भी पढ़ें- भारत में ये ऑफबीट डेस्टिनेशंस हनीमून के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कब और कैसे करें विजिट
World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler