गंजापन कर देगा दूर ततैया का छत्ता, आचार्य बालकृष्ण से जानें कैसे करना होगा इस्तेमाल

Tataiya Ke Chatte Ke Fayde: सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है, जिसे लोग ततैया का छत्ता के नाम से जानते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि इसे बालों पर लगाने से हेयर फॉल रुक जाता है और नए बाल भी उगने लगते हैं, लेकिन  क्या यह वाकई काम करता है? आइए आचार्य बालकृष्ण से समझते हैं क्या है सच. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Tataiya Ke Chatte Ke Fayde: गंजापन या हेयर फॉल की प्रॉब्लम आम हो गई है, बच्चों से लेकर बड़े तक इस परेशानी से गुज़र रहे हैं. आज के समय में इंटरनेट पर रोज़ नई-नई टिप्स और नुस्खे वायरल होते रहते हैं, जिन्हें लोग बिना सोचे-समझे फॉलो करने लगते हैं. ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड ने लोगों का काफ़ी ध्यान खींचा है, जिसे लोग ततैया का छत्ता के नाम से जानते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि इसे बालों पर लगाने से हेयर फॉल रुक जाता है और नए बाल भी उगने लगते हैं, लेकिन क्या यह वाक़ई काम करता है? आइए आचार्य बालकृष्ण से समझते हैं कि क्या है सच.

आचार्य बालकृष्ण का क्या कहना है?

आचार्य बालकृष्ण के अनुसार गंजापन, जो किसी भी चीज़ से ठीक नहीं होता है, वह ततैया के छत्ते से दूर किया जा सकता है, लेकिन इसे इस्तेमाल कैसे करना होगा?

ततैया का छत्ता:

ततैया का छत्ता एक ऐसी चीज़ है जिसे सीधे स्कैल्प पर लगाना थोड़ा रिस्क भरा हो सकता है, क्योंकि यह किसी के स्किन टाइप पर एलर्जिक रिएक्शन भी दे सकता है. कुछ लोगों को इससे खुजली, रेडनेस या इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए यह जानना बेहद ज़रूरी है कि इसे बालों में कैसे लगाया जाए.

सामग्री:

  • ततैया का छत्ता
  • नारियल तेल
  • गुड़हल का फूल

बनाने की विधि:

सबसे पहले एक या दो ग्राम ततैया का छत्ता लेना है, फिर उसे 100 ग्राम नारियल के तेल में मिला देना है. अब इसमें 20 से 25 ग्राम गुड़हल के पत्ते डालकर अच्छी तरह से पका लें और फिर बालों में लगाएं. यह घरेलू नुस्खा एक सरल, सटीक और अद्भुत प्रयोग है.

इसे भी पढ़ें: India's Best Iftar Food Streets: मोहम्मद अली रोड से चारमीनार तक स्वाद का सबसे शानदार सफर

Advertisement

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi House Protest: AI Summit में हंगामे को लेकर राहुल के घर के बाहर BJP का विरोध प्रदर्शन