Paise Kaise Bachaye Tips in Hindi: आजकल डिस्काउंट, सेल और 50% ऑफर के जमाने में हम अक्सर बह जाते हैं, जो चीज हमे चाहिए भी नहीं होती, हम सस्ता देखकर खरीद लेते हैं, क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो स्टोरी में बने रहिए. आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो न सिर्फ आपके खर्चा बढ़ा रही है, बल्कि आपके घर में कचरा भी बढ़ा रही है, तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कौन सी है वो चीजें जिन्हें मार्केट से बिल्कुल भी नहीं खरीदना चाहिए.
मार्केट से क्या न खरीदें:
प्लास्टिक रैप की जगह टिकाऊ विकल्प: खाना ढकने के लिए प्लास्टिक रैप को न चुनकर आप सिलिकॉन स्ट्रेच कवर या ढक्कन वाले ग्लास कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनसे कचरा होगा कब और पैसे की होगी बचत.
हर बार नई स्प्रे बोतल मत खरीदें: अक्सर हम घर बनाएं लिक्विड या किसी भी डीआईवाई चीज को स्टोर करने के लिए स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करते हैं और जब प्रोडक्ट खत्म हो जाता है, तो उसे फेंक देते हैं, हर बार नई बोतल खरीदने के बजाय पुरानी को साफ करके आप दुबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक बैग छोड़ें: किचन में इस्तेमाल हुए जाने वाला सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैग के बजाय आप सिलिकॉन रीयूज़ेबल बैग या कांच के स्टोरेज बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह ज्यादा टिकाऊ और सुरक्षित विकल्प हैं.
डिस्पोज़ेबल लिंट रोलर की जगह रीयूज़ेबल टूल: कपड़ों से बाल, धूल या फज़ हटाने के एक बार रीयूज़ेबल लिंट रिमूवर खरीदना सही ऑप्शन है.
पेपर टॉवल की आदत छोड़ें: पेपर टॉवल पर हर महीने पैसे खर्च करने के बजाय बार-बार इस्तेमाल होने वाले माइक्रोफ़ाइबर या कॉटन कपड़े को खरीद कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: "मैं अपनी रसोई को अपने चेहरे पर लगाती हूं" अदिति राव हैदरी ने खोला अपनी दमकती स्किन का राज