मार्च में मिल रहा है 5 दिन का लॉन्ग वीकेंड, इन डेस्टिनेशन्स पर जानें का बना सकते हैं प्लान

अगर आप मार्च में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां हम आपको बता दें, मार्च में 5 दिन का लॉन्ग वीकेंड आ रहा है. आइए ऐसे में जानते हैं, इस दौरान आप कहां- कहां घूम सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मार्च में इन जगहों की कर सकते हैं सैर, देखें लिस्ट.

Visiting Places in March: अगर आप लंबे समय से घूमने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल के चलते आपके कई प्लान कैंसिल हो गए हैं, तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है. आप मार्च के महीने में भी कई बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं. दरअसल मार्च में लॉन्ग वीकेंड आ रहा है. जहां आप आराम से 5 दिनों तक घूम-फिर सकते है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि मार्च में आप किन जगहों में घूमने जा सकते हैं. इन जगहों का मौसम मार्च महीने के लिए एकदम परफेक्ट है. आइए जानते हैं, इस बारे में.

मार्च में मिलेगा 4 से 8 मार्च का लॉन्ग वीकेंड

अगर आप 5 दिन की ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो मार्च का महीना आपके लिए बेस्ट है. दरअसल 4 मार्च यानी होली के दिन से 8 मार्च तक लॉन्ग वीकेंड आ रहा है. जिसे आप अपनी फैमिली, फ्रेंड्स या पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं, आप मार्च के महीने में कहां- कहां एक्सप्लोर कर सकते है.

मार्च में एक्सप्लोर करें ये जगहें

यूं तो मार्च के महीने में थोड़ी- थोड़ी गर्मी पड़नी शुरू हो जाती है, लेकिन भारत में ऐसे कई डेस्टिनेशन हैं, जहां मार्च में मौसम काफी सुहावना रहता है. ऐसे में आप 4 मार्च (बुधवार), 5 मार्च (गुरुवार), 6 मार्च (शुक्रवार), 7 मार्च (शनिवार), 8 मार्च (रविवार) तक गोवा, केरल, अंडमान और निकोबार आइलैंड, खजुराहो, ओरछा, रम्भौर, हंपी, नागालैंड जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कुनो नेशनल पार्क में आए नए चीते! जानें घूमने का बेस्ट टाइम और पूरा ट्रैवल प्लान

मार्च क्यों है बेस्ट?

मार्च में अगर आप गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे ज्यादा फायदा ये है कि इसी महीने आपको टूरिस्ट्स की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिलेगी, जो आमतौर पर दिसंबर और जनवरी में दिखने को मिलती है. आप गोवा में बागा, अंजुना और पालोलेम जैसे फेमस बीचेस पर जाकर एंजॉय कर सकते हैं.

- अगर आप अंडमान और निकोबार मार्च में घूमने जा रहे हैं, तो सबसे अच्छी बात  है आपको इस समय होटल, रिसॉर्ट्स और होमस्टे पर अच्छा- खासा डिस्काउंट भी मिल सकता है.

- मार्च में केरल घूमने पर आपको गर्म, शुष्क और धूप वाला मौसम मिलेगा, जो समुद्र तटों, बैकवाटर और हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए आदर्श है।

- पीक सीजन के आखिरी दौर में होने के कारण, केरल में आपको आरामदायक मौसम मिलेगा. इसी के साथ  मुन्नार के चाय बागानों और एलेप्पी के बैकवाटर का आनंद लेने के लिए एकदम सही है, क्योंकि इस महीने बारिश ज्यादा नहीं होती है, तो आप आराम से घूम- फिर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Attack on Israel: इजरायली सेना ने जारी किया ईरान पर हमले का वीडियो | Iran Israel WAR