रोज की 5 आदतें जो आपके बच्चे की स्किन रखेंगी हेल्दी, आज से ही करें फॉलो

बच्चे दिन भर कुछ न कुछ खेलकूद करते रहते हैं. जिसका असर उनकी स्किन पर भी होता है. ऐसे में बच्चे की स्किन को हेल्दी रखने के लिए उन्हें डेली रूटीन के लिए कुछ आदतें जरूर सिखाएं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्चों की स्किन हेल्दी कैसे रखें?

बच्चे बहुत चुलबुले होते हैं. वे दिन भर कुछ न कुछ खेलकूद करते रहते हैं. जिसका असर उनकी स्किन पर भी होता है. बाहर खेलना, पसीना आना, धूल-मिट्टी और बदलता मौसम बच्चों की स्किन पर प्रभावित कर सकता है. ऐसे में हर माता-पिता अपने बच्चों की स्किन का बहुत ध्यान रखते हैं. जैसे- बच्चों के लिए अलग से साबुन, तेल, क्रीम और पाउडर आदि का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, इन सब से अलग कुछ आसान आदतों से भी बच्चों की स्किन को साफ, हेल्दी और सेफ रखा जा सकता है. टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पैरेंट एजुकेटर और टिकिटोरो की संस्थापक प्रसन्ना वासनाडु ने ऐसी डेली की 5 ऐसी आदतें बताई हैं, जिन्हें हर माता-पिता अपने बच्चे डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए.

बच्चे को कैसे नहलाएं

अक्सर माता-पिता अपने छोटे बच्चे को गर्म पानी से नहलाते हैं, लेकिन लंबे समय तक गर्म पानी से नहाना बच्चों की स्किन रूखी कर सकता है. ऐसे में बच्चों को हमेशा गुनगुने पानी से नहलाएं. इसके अलावा बच्चे की उम्र के अनुसार बॉडी वॉश इस्तेमाल करें. ज्यादा केमिकल वाली चीजों से बचे. नहाने के बाद तौलिए से ज्यादा जोर-जोर से रगड़े नहीं.

स्किन को मॉइस्चराइज करें

नहाने के तुरंत बाद, जब स्किन हल्की नम हो, तब मॉइस्चराइजर लगाना सबसे अच्छा होता है. अगर, इससे बच्चे की स्किन पर जलन होती है, तो बिना खुशबू वाला मॉइस्चराइजर चुनें. रोजाना मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से बच्चे की स्किन मुलायम और हेल्दी रहती है.

सनस्क्रीन लगाएं

बच्चे अक्सर धूप में खेलते रहते हैं. ऐसे में बच्चों की स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी है. मॉइस्चराइजर के बाद बच्चों की स्किन पर सनस्क्रीन लगाएं.

Advertisement

हाथ धोने की आदत सिखाएं

बच्चे दिनभर कई चीजों को छूते हैं, जिससे उनके हाथों में धूल, मिट्टी और कीटाणु लग सकते हैं. ऐसे में उन्हें हाथ धोने का आदत डालें. खासतौर पर खाना खाने से पहले, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद और बाहर खेलने के बाद अच्छी तरह हाथ धोने की आदत डालें.

छींकते और खांसते समय मुंह ढकना

हमेशा अपने बच्चों को सिखाएं कि वे छींकते या खांसते समय रुमाल, टिश्यू या अपनी कोहनी का इस्तेमाल करें. क्योंकि खांसने या छींकने के दौरान हवा में निकलने वाली छोटी-छोटी बूंदों के जरिए वायरस और बैक्टीरिया तेजी से फैल सकते हैं. इससे स्किन पर एलर्जी भी हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- क्या सिर्फ पानी से चेहरा धोना काफी है? जानें पुरुषों की त्वचा को मॉइस्चराइजर की जरूरत क्यों पड़ती है

यह भी पढ़ें:- स्किन और बालों के लिए कैस्टर ऑयल के 5 फायदे, अरंडी तेल का इस्तेमाल कैसे करें

Featured Video Of The Day
Anant Singh JDU News: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article
Child Skin Care
Skin Care
Parenting Tips

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं