गर्मी में बालों का झड़ना रोकने के लिए 5 बेस्ट हेयर ऑयल, तेजी से बढ़ेगी ग्रोथ और मजबूत होंगी जड़ें

Hair Oils For Hair Loss: गर्मियों में भारी और चिपचिपे तेल लगाना थोड़ा मुश्किल लगता है. ऐसे में जरूरी है कि ऐसे हेयर ऑयल चुने जाएं जो हल्के भी हों और बालों की जड़ों को पोषण भी दें. आइए जानते हैं 5 ऐसे बेहतरीन तेलों के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
तेल बालों को पोषण देने का काम करता है.

Hair Oils to Prevent Hair Loss: गर्मियों का मौसम हमारे बालों के लिए अक्सर मुश्किल भरा होता है. तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का असर सबसे पहले बालों और स्कैल्प पर ही दिखाई देता है. नतीजा बाल रूखे हो जाते हैं, चमक खो देते हैं और कई लोगों को हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या भी बढ़ने लगती है. अगर आपको भी नहाते समय या कंघी करते वक्त ज्यादा बाल टूटते नजर आ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. हमारे घरों में बालों की देखभाल (Hair Care) के लिए तेल लगाना यानी चंपी एक पुराना और असरदार नुस्खा माना जाता है. लेकिन गर्मियों में भारी और चिपचिपे तेल लगाना थोड़ा मुश्किल लगता है. ऐसे में जरूरी है कि ऐसे हेयर ऑयल चुने जाएं जो हल्के भी हों और बालों की जड़ों को पोषण भी दें. आइए जानते हैं 5 ऐसे बेहतरीन तेलों के बारे में जो गर्मियों में बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं.

बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए बेस्ट ऑयल

1. नारियल तेल (Coconut Oil)

हमारे घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तेल नारियल तेल है. इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ बालों के ऊपर नहीं रहता बल्कि बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें पोषण देता है. इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों के प्रोटीन को सुरक्षित रखते हैं, जिससे बाल कम टूटते हैं और मजबूत बनते हैं.

कैसे इस्तेमाल करें:

गर्मियों में बालों में रातभर तेल लगाने की बजाय नहाने से 30 मिनट पहले हल्की मसाज करना बेहतर रहता है. इससे स्कैल्प को आराम मिलता है और पसीने से होने वाली खुजली भी कम होती है.

2. बादाम का तेल (Almond Oil)

अगर आपको भारी तेल पसंद नहीं है तो बादाम का तेल एक बेहतरीन विकल्प है. यह हल्का होता है और जल्दी स्कैल्प में समा जाता है. इसमें विटामिन-E और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं.

Advertisement

एक छोटा टिप:

बाल धोने के बाद अगर बालों के सिरों पर दो-तीन बूंद बादाम का तेल लगा लें तो फ्रिज़ कम होता है और बाल मुलायम रहते हैं.

3. अरंडी का तेल (Castor Oil)

अगर बाल पतले हो रहे हैं या हेयरलाइन पीछे जा रही है, तो अरंडी का तेल काफी मददगार माना जाता है. इसमें मौजूद रिसिनोलिक एसिड स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ों को ज्यादा पोषण मिलता है.

Advertisement

गर्मी में इस्तेमाल का तरीका:

अरंडी का तेल काफी गाढ़ा होता है, इसलिए इसे सीधे लगाने की बजाय नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर लगाना बेहतर रहता है. इससे इसे लगाना और धोना दोनों आसान हो जाता है.

4. आंवला तेल (Amla Oil)

आंवला को आयुर्वेद में बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. इसमें विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करते हैं.

गर्मियों में आंवला तेल लगाने से स्कैल्प को ठंडक भी मिलती है, जिससे धूप और गर्मी से होने वाली जलन या खुजली कम हो सकती है. साथ ही यह समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को भी कम करने में मदद करता है.

5. भृंगराज तेल (Bhringraj Oil)

आयुर्वेद में भृंगराज को हेयर किंग भी कहा जाता है. यह तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता है, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है.

Advertisement

अगर आपको डैंड्रफ, स्ट्रेस या मौसम बदलने की वजह से हेयर फॉल हो रहा है, तो भृंगराज तेल काफी फायदेमंद हो सकता है. यह स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करता है.

बालों की ग्रोथ को लेकर एक जरूरी सच

आजकल कई विज्ञापनों में दावा किया जाता है कि एक हफ्ते में बाल लंबे और घने हो जाएंगे, लेकिन असलियत थोड़ी अलग है. कोई भी तेल रातों-रात चमत्कार नहीं करता. हेयर ऑयल का असली काम स्कैल्प को पोषण देना और बालों के लिए स्वस्थ माहौल तैयार करना होता है, ताकि बाल मजबूत होकर बढ़ सकें.

Advertisement

सबसे जरूरी है रेगुलेरिटी. हफ्ते में एक या दो बार 20-30 मिनट की हल्की चंपी करना बालों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. साथ ही पर्याप्त पानी पीना, बैलेंस डाइट लेना और स्कैल्प को साफ रखना भी उतना ही जरूरी है.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | 'कौन तुझे यूँ प्यार करेगा' से सजी शाम Manoj Muntshir के नाम | Poetry