DIY Hacks: पुरानी हो गई बेडशीट? पोछा बनाने की जगह, इन 4 तरीकों से कर लें फिर से इस्तेमाल

आप पुरानी बेडशीट को पोछा बनाने या फिर किसी को फेंकनी की जगह इन 4 तरीकों से फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं. ये आपके रोजमर्रा के जीवन में बहुत काम आएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुरानी चादर या बेडशीट का क्या करें?
Photo Credit: NDTV

DIY Old Bedsheet Hacks: कई बार इस्तेमाल करने के बाद अक्सर बेडशीट का रंग फेट हो जाता है और कई बार चादर फटना भी शुरू हो जाती है. ऐसे में लोग इसे इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं या फिर पोछे की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरानी बेडशीट को कई शानदार तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर आपके यहां भी पुरानी बेडशीट और उसे फेंकने की सोच रहे हैं तो रुक जाइए. आज हम आपको 4 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप पुरानी बेडशीट को फिर से उपयोगी तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.

1. बना लें कुशन कवर

आप पुरानी बेडशीट से कुशन कवर बना सकते हैं. इसके लिए आपको ज्याादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती. बस बेडशीट को कुशन के आकार से थोड़ा बड़ा काट लें, किनारों को मोड़कर सिलाई कर दें या फिर फैब्रिक ग्लू की मदद से चिपका दें. खास बात है कि कॉटन की बेडशीट इस काम के लिए सबसे बेहतर रहती है, क्योंकि ये आसानी से शेप ले लेती है और लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सकती है.

2. शॉपिंग बैग

पुरानी बेडशीट खासकर कॉटन वाली चादर से आप शॉपिंग बैग बनाा सकते हैं. इससे आप सब्जियां, किराने का सामान या घर की छोटी-मोटी चीजें लाने- ले जाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. मैट

पुरानी बेडशीट का इस्तेमाल से पिकनिक मैट या बाहर बैठने के लिए चादर बनाई जा सकती है. खासकर मोटी कॉटन की बेडशीट इस काम के लिए काफी अच्छी रहती है. इसे आप गार्डन में बैठने, परिवार के साथ पिकनिक मनाने या पेड़ के नीचे आराम से बैठने के लिए बिछा सकते हैं. इसेे धोना भी काफी आसान हो जाएगा.

Advertisement

4. पौधों के लिए करें इस्तेमाल

पतली और पुरानी कॉटन की चादर को लंबी पट्टियों में काटकर पौधों को सपोर्ट देने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इन मुलायम कपड़ों की पट्टियों से टमाटर की बेल, छोटे पौधे या नई पौध को बांधा जा सकता है, जिससे तना सुरक्षित रहता है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता. इसके अलावा बेेडशीट के थोड़ा बड़े टुकड़े को छोटे पौधों के ऊपर ढककर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: DIY Hacks: कूड़े में मत फेंकिए ऑनलाइन शॉपिंग वाले डिब्बे, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, घर में आएंगे बहुत काम

Advertisement

यह भी पढ़ें: थर्मस को कैसे साफ करें? स्टेनलेस स्टील बोतल की बदबू दूर करने के आसान घरेलू उपाय

Featured Video Of The Day
NDTV माइक्रो की नज़र से देखिए भारतीय वायुसेना इतिहास की सबसे दिलेर ‘डॉगफाइट’!
Topics mentioned in this article
Diy Hacks
Lifestyle News