Tips To Reduce Room Temperature Naturally: देशभर में भीषण गर्मी कहर बरपा रही है. इस गर्मी में दोपहर के वक्त घर के अंदर बैठना भी दूभर हो जाता है. गर्मी से बचने के लिए आजकल हर कोई एयर कंडीशनर (AC) लगवाने की सोचता है, लेकिन भारी-भरकम बिजली का बिल और एसी खरीदने का खर्च हर किसी के बजट में नहीं होता. अगर आपके घर में भी एसी नहीं है, तो बिल्कुल फिक्र मत कीजिए. आज हम आपको कुछ ऐसे देसी, सस्ते और बेहद असरदार घरेलू उपाय बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप बिना एसी के भी अपने कमरे को कूल-कूल बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में.
कमरे को ठंडा रखने के लिए क्या करें- (AC Ke Bina Kamre Ko Kaise Thanda Rakhen)
1. कूलर के आगे रखें बर्फ-
अगर आपके पास कूलर है लेकिन वह गर्म हवा फेंक रहा है, तो एक आसान ट्रिक अपनाएं. कूलर के पानी वाले टैंक में कुछ बर्फ के टुकड़े (Ice Cubes) डाल दें. इसके अलावा, आप कूलर के सामने एक बड़े कटोरे में बर्फ रखकर भी उसे चला सकते हैं. इससे कूलर से निकलने वाली हवा ठंडी हो जाएगी और कमरा कूल हो जाएगा.
Photo Credit: AI
2. गीली चादर-
दोपहर के समय अपने कमरे की खिड़कियों और दरवाजों पर खस के परदे या फिर कोई मोटी सूती (Cotton) चादर को गीला करके लटका दें. बाहर से आने वाली गर्म हवा जब इस गीली चादर से टकराकर अंदर आएगी, तो वह एकदम ठंडी हो जाएगी. यह नेचुरल एसी की तरह काम करता है.
3. एग्जॉस्ट फैन-
कमरे की गर्म हवा को बाहर निकालना बहुत जरूरी है. इसके लिए दोपहर के वक्त अपने कमरे का एग्जॉस्ट फैन ऑन कर दें ताकि अंदर की वेंटिलेशन सही रहे. शाम के समय जब बाहर हल्की ठंडक हो, तो टेबल फैन को खिड़की के पास इस तरह रखें कि वह बाहर की ठंडी हवा को अंदर की तरफ फेंके.
4. इनडोर प्लांट्स-
घर को ठंडा रखने में पेड़-पौधे बहुत मदद करते हैं. अपने कमरे में मनी प्लांट, एलोवेरा, स्नेक प्लांट या एरिका पाम जैसे इनडोर पौधे रखें. ये पौधे हवा को साफ करने के साथ-साथ कमरे में नमी बनाए रखते हैं, जिससे नेचुरल तरीके से तापमान कम रहता है और कमरे में तपिश कम हो सकती है.
ये भी पढ़ें- कपड़े प्रेस करने के बाद भी सिकुड़न क्यों रह जाती है? 99% लोग करते हैं ये 1 कॉमन गलती
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात