प्लास्टिक की पानी की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने के 3 तरीके, बालकनी गार्डन दिखेगा और खूबसूरत

खाली प्लास्टिक की बोतल का फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. ये बोतलें हल्की होती हैं और छोटी बालकनियों के लिए एक दम सही रहती हैं. अगर, आप भी अपने बालकनी गार्डन को कम खर्च में बेहतर बनाना चाहते हैं, तो प्लास्टिक की खाली बोतलों के ये 3 आसान तरीके जरूर आजमाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्लास्टिक की बोतलों का दोबारा इस्तेमाल

अक्सर घर में खाली प्लास्टिक की पानी की बोतलें जमा होती रहती हैं. कभी बाहर से पानी या घर पर कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो खाली बोतल धीरे-धीरे जमा होने लगती है. ज्यादा बोतलें जमा होने पर अक्सर घर वाले कूड़े में फेंक देते हैं या फिर कबाड़ी को बेच देते हैं, लेकिन इन खाली प्लास्टिक की बोतल का फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है. इन बोतलों की थोड़ी-सी कटिंग के साथ एक नॉर्मल प्लास्टिक बोतल प्लांटर, पानी देने की व्यवस्था या मिनी ग्रीनहाउस में बदल सकती है. ये बोतलें हल्की होती हैं और छोटी बालकनियों के लिए एक दम सही रहती हैं. अगर, आप भी अपने बालकनी गार्डन को कम खर्च में बेहतर बनाना चाहते हैं, तो प्लास्टिक की खाली बोतलों के ये 3 आसान तरीके जरूर आजमाएं.

सेल्फ-वॉटरिंग प्लांटर बनाएं

खाली पड़ी प्लास्टिक की बोतलों से सेल्फ-वॉटरिंग प्लांटर बनाएं. इसे बनाना काफी आसान है. सबसे पहले प्लास्टिक की बोतल को बीच से काट लें. फिर उसके ऊपरी हिस्से को उल्टा करके निचले हिस्से में रख दें, ताकि बोतल की गर्दन नीचे की ओर रहे. नीचे वाला हिस्सा पानी रखने के लिए काम आएगा. अब बोतल के ढक्कन में एक छोटा छेद करें और उसमें सूती रस्सी या कपड़े की पट्टी डाल दें. इसका एक सिरा नीचे पानी में रहेगा और दूसरा ऊपर मिट्टी में. ये रस्सी जरूरत के अनुसार पानी को मिट्टी तक पहुंचाती रहेगी. ये तरीका तुलसी, पुदीना और अन्य छोटे पौधों के लिए बहुत अच्छा है.

गार्डन में धीरे-धीरे पानी देने का आसान तरीका

अगर, आप अक्सर बाहर रहते हैं या पौधों में पानी देना भूल जाते हैं, तो यह तरीका आपके बहुत काम आ सकता है. इसके लिए पानी से भरी एक प्लास्टिक की बोतल लें और उसके ढक्कन में कुछ छोटे-छोटे छेद कर दें. अब बोतल को उल्टा करके पौधे की जड़ों के पास मिट्टी में लगा दें. बोतल से पानी धीरे-धीरे बाहर निकलता रहेगा, जिससे मिट्टी कई दिनों तक नम बनी रहेगी.

Advertisement

हैंगिंग या वर्टिकल बोतल गार्डन बनाएं

अगर, आपकी बालकनी में जगह कम है, तो पौधों को ऊपर की ओर लगाकर खूबसूरत गार्डन बना सकते है. इसके लिए प्लास्टिक की बोतल के एक किनारे पर आयताकार आकार का हिस्सा काट लें और नीचे कुछ छोटे छेद कर दें, ताकि एक्स्ट्रा पानी आसानी से निकल सके. अब बोतल में मिट्टी भरें और उसमें अपनी पसंद के पौधे लगा दें.

यह भी पढ़ें:- झाइयां कैसे दूर करें? पिगमेंटेशन खत्म करने के लिए 3 आसान घरेलू उपाय, एक्सपर्ट से जानिए 

Advertisement

यह भी पढ़ें:- पीले पड़ चुके तकियों को साफ कैसे करें? तकिए की बदबू और दाग दूर करने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- 5 पौधे जो कीड़े-मकोड़ों को रखेंगे दूर? कीड़ों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका

Featured Video Of The Day
दिवाली से पहले सोना-चांदी सस्ता! क्‍या ये है खरीदने का सही मौका?
Topics mentioned in this article
Reuse Plastic Bottle
Garden

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं