पहली डेट से रिश्ते की शुरुआत तक, ये 3 बातें हर किसी के दिमाग में ज्यादा घूमती रहती हैं

जब दो लोग एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब दोनों के दिमाग में कई सारी बातें घूमती रहती हैं. यहां जानिए पहली डेट से रिश्ते की शुरुआत तक, वो 5 बातें जो हर किसी के दिमाग में ज्यादा घूमती रहती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रिलेशनशिप टिप्स

किसी नए रिश्ते की शुरुआत जितनी रोमांचक होती है, उतनी ही उलझनों से भी भरी होती है. जब दो लोग एक-दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे होते हैं, तब दोनों के दिमाग में कई सारी बातें घूमती रहती हैं. पहला मैसेज का रिप्लाई देर से आना, अगली मुलाकात की उम्मीद या सामने वाले की भावनाओं को समझने की कोशिश करना. किसी को पसंद करने के बाद एक साधारण-सा मैसेज भी बड़ा फैसला लगने लगता है. चलिए आपको बताते हैं पहली डेट से रिश्ते की शुरुआत तक, वो 5 बातें जो हर किसी के दिमाग में ज्यादा घूमती रहती हैं.

पहले खुद से मैसेज भेजना

आप उनसे बात तो करना चाहते हैं, लेकिन आप ये भी नहीं चाहते कि बातचीत शुरू करने वाले अकेले आप ही हों. ऐसे में आप सामने वाले इंतजार करते हैं. भले ही आपके पास बात करने के लिए क्यों न हो. कभी-कभी तो आप चैट खोलते हैं, मैसेज टाइप करते हैं और बिना भेजे ही उसे बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा ही सामने वाला सोच रहा होता है कि अभी तक मैसेज क्यों नहीं किया.

रिप्लाई में इतनी देर क्यों लगाई?

आपने सुबह 11 बजे मैसेज भेजा और सामने वाले का जवाब दोपहर 3 बजे आया. बस फिर क्या, दिमाग में कई तरह के सवाल घूमने लगते हैं. क्या वो बहुत व्यस्त था? क्या मेरा मैसेज देखना भूल गया? क्या उसका इंटरेस्ट नहीं है? या फिर वह सिर्फ अपने फोन से दूर था?

क्या मैं बातचीत में बोरिंग तो नहीं?

फोन कॉल या डेट खत्म होने के बाद कई लोग अपनी पूरी बातचीत को दोबारा याद करने लगते हैं. उन्हें लगने लगता है कि कहीं उनका मजाक अच्छा नहीं था, उन्होंने काम की बातें ज्यादा तो नहीं कर दीं या फिर बातचीत के दौरान कुछ ऐसा तो नहीं बोल दिया जो सामने वाले को अजीब लगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- नाभि में सरसों का तेल लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए नाभि पूरण के फायदे और इसे कैसे करें 

यह भी पढ़ें:- दही और बेसन से घर पर फेशियल कैसे बनाएं? 20 रुपये में फेस पैक बनाने का आसान तरीका

Advertisement

यह भी पढ़ें:- गमले में तेज पत्ते कैसे उगाएं? घर पर तेजपत्ता लगाने के आसान तरीका

Featured Video Of The Day
कुलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी 'पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर' ने ली
Topics mentioned in this article
Relationship
Dating

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं