हर बड़े भाई को अपनी बहन के लिए जरूर करनी चाहिए ये 3 चीजें, रिश्ता रहेगा हमेशा मजबूत

एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने तीन ऐसे काम बताए हैं, जो हर बड़े भाई को अपनी बहन के लिए जरूर करने चाहिए. एंटरप्रेन्योर कहते हैं कि इससे उनका रिश्ता और मजबूत हो सकता है और दोनों के बीच प्यार और बढ़ सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हर भाई को अपनी बहन के लिए जरूर करनी चाहिए ये चीजें
(Photo Credit: Instagram)

भाई-बहन का रिश्ता बहुत खास होता है. बचपन में दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर भाई-बहन एक-दूसरे के साथ हमेशा खड़े भी रहते हैं. खासकर बड़े भाई का साथ छोटी बहन के लिए बहुत मायने रखता है. एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने तीन ऐसे काम बताए हैं, जो हर बड़े भाई को अपनी बहन के लिए जरूर करने चाहिए. एंटरप्रेन्योर कहते हैं कि इससे उनका रिश्ता और मजबूत हो सकता है और दोनों के बीच प्यार और बढ़ सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

नंबर 1-  माता-पिता के सामने बहन का साथ दें

अंकुर वारिकू कहते हैं, बड़े भाई को अपनी बहन का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए. खासकर माता-पिता के सामने अपनी बहन के साथ हमेशा खड़े रहें. अगर बहन कोई बड़ा फैसला लेना चाहती है, तो उसकी बात को सुनें. इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अपनी बहन की हर बात में हां में हां मिलानी है. अगर आपको लगता है कि फैसला सही नहीं है, तो बहन को प्यार से अपनी बात समझाएं. लेकिन उसे कभी अकेला न महसूस होने दें. अपनी बहन को एहसास दिलाएं कि आप उसके सबसे बड़े सपोर्टर हैं और उसके साथ हमेशा खड़े हैं.

नंबर 2-  बहन का भरोसा जीतें 

एंटरप्रेन्योर कहते हैं, अपनी बहन के साथ ऐसा रिश्ता बनाएं कि वो आपसे बिना किसी डर या झिझक के सारी बातें कह सके. किसी परेशानी में होने पर आपसे खुलकर मदद मांग सके. कई बार बहन को कोई परेशानी होती है, लेकिन डांट या न समझे जाने के डर से वो अपनी बात को खुलकर बता नहीं पाती है. अपनी बहन को ये डर महसूस न होने दें. हमेशा उसकी बातों को ध्यान से सुनें. पढ़ाई, नौकरी, पैसे, रिश्ते या जिंदगी के किसी बड़े फैसले से जुड़ी परेशानी हो, पहले उसकी बात समझें. तुरंत गुस्सा करने या उसे गलत बताने के बजाय शांत होकर बात करें.

नंबर 3- छोटी-छोटी बातों से बहन को खुश रखें

इन सब से अलग अपनी बहन को हमेशा खुश रखने की कोशिश करें. इसके लिए आपको कुछ बड़ा करने की जरूरत नहीं है. अगर बहन कोई अच्छा काम करे, तो आप उसकी तारीफ कर सकते हैं. आप कह सकते हैं कि आपको उसपर गर्व है. बिना किसी खास वजह के कोई प्यार भरा मैसेज कर दें या समय-समय पर पूछते रहें कि वो ठीक है या उसे किसी चीज की जरूरत तो नहीं है. अंकुर कहते हैं, इस तरह कि छोटी-छोटी बातें भी बहुत मायने रखती हैं. आपका एक प्यार भरा मैसेज भी आपकी बहन को खुश रखने के लिए काफी है. इससे बहन को ये महसूस होता है कि उसका भाई उसे याद करता है और उसकी जिंदगी में उसकी अहमियत है.

Advertisement

अंकूर कहते हैं, बड़े भाई की यही छोटी-छोटी कोशिशें बहन को जिंदगी भर याद रहती हैं और इस तरह उनके रिश्ते में प्यार और भरोसा हमेशा बना रहेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- पौधों में कोकोपीट डालने से क्या होता है? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया घर पर फ्री में कोकोपीट कैसे बनाएं
 

Featured Video Of The Day
UN में भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब - 'पाकिस्तान रात में आतंकवाद, दिन में सुरक्षा की बात करता है'
Topics mentioned in this article
Relationship Tips
Lifestyle News