शादी के बाद लड़कियों के शरीर में होते हैं ये 2 बदलाव, दूसरा तो सबने फेस किया होगा...

The Change in Women's Look and Body After Marriage: एक लड़की की जब शादी होती है, तो उसके जीवन में काफी बदलाव आते हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं. ऐसे में आज हम आपको यहां 3 मुख्य बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही जानेंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शादी के बाद लड़कियों के शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

The Change in Women's Look and Body After Marriage: शादी एक पवित्र बंधन है और हम सभी जानते हैं जब एक लड़का और लड़की की शादी होती है, तो उनके जीवन में कई बदलाव आते हैं. वहीं जब दोनों माता-पिता बन जाते हैं, तो उनका हर पल पूरी तरह से बदल जाता है. ऐसे में आज हम आपको शादी के बाद लड़कियों में होने वाले बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे. ये  बदलाव उनके शरीर में होते हैं लेकिन इसका असर उनका दिल और दिमाग पर भी पड़ता है. आइए जानते हैं, आखिर ये बदलाव क्यों होते हैं? 

बढ़ता है लड़कियों का वजन

अक्सर आपने सुना होगा की शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है. बता दें, यह सच है. दरअसल हैप्पी मैरिज लाइफ भूख को बढ़ाता है. ऐसे में इस दौरान अगर आप हेल्दी खाना खाते हैं या अपने खाने पर खूब कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, तब भी खुशी की वजह से ऐसे हार्मोन पैदा होते हैं जो आपकी भूख को डायरेक्ट प्रभावित करते हैं. 

एक स्टडी में 8,000 से ज्यादा लोगों के वजन पर नजर रखी गई और पाया गया कि विवाहित महिलाओं का शादी के पहले पांच वर्षों में कम से कम 10.8 किलो वजन बढ़ता है. वहीं जो महिलाएं अपने पार्टनर के साथ रहती हैं, लेकिन शादीशुदा नहीं हैं, उनका वजन केवल 8.16 किलो बढ़ता है, जबकि जो महिलाएं रिश्ते में हैं लेकिन अलग रहती हैं, उनका वजन 6.80 किलो बढ़ता है.

हार्मोनल बदलाव

लड़कियों को शादी के बाद हार्मोनल बदलाव का सामना करना पड़ता है. दरअसल एस्ट्रोजन के लेवल में बढ़ोतरी के कारण स्किन और बालों में बदलाव आ सकते हैं. वहीं हार्मोनल उतार-चढ़ाव और शादी के बाद स्ट्रेस के कारण लड़कियों की पीरियड्स की डेट्स भी आगे- पीछे हो जाती है.

इसे भी पढ़ें: Prayagraj Famous Fruit: स्वाद सेहत का राजा है ये वाला अमरूद, एक बार खा लिए, तो बार-बार मांगोग

Featured Video Of The Day
Yadav Ji Ki Love Story', विवादों की थ्योरी, 'लव स्टोरी' बहाना, मकसद हेट स्टोरी फैलाना! | NDTV India