Benefits of Stair Climbing: एक्सरसाइज करने का समय नहीं है? चिंता की कोई बात नहीं है, यहां हम आपके साथ एक ऐसी आसान चीज शेयर करने जा रहे हैं जो आप अपने घर में ही कर सकते हैं. बस आपको अपने लिए सिर्फ 10 मिनट निकालने हैं और फिर देखें जादू. अब आप सोच रहे होंगे करना क्या है? 10 मिनट सीढ़ी चढ़ना है और उतरना है. यहां जाने इसके जादुई फायदे क्या हैं?
क्या सीढ़ियां चढ़ने से एक्सरसाइज होती है?
फेफड़ों की हेल्थ के लिए अच्छा: सीढ़ियां चढ़ने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और श्वसन तंत्र भी बेहतर होता है, जिससे सांस संबंधी समस्याएं नहीं होती. इतना ही नहीं सीढ़ियां चढ़ने से एनर्जी लेवल भी बढ़ता है और थकावट दूर होती है.
डायबिटीज में फायदेमंद है: सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है और ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है.
मेंटल हेल्थ को रखता है ठीक: आज के समय में स्ट्रेस और चिंता ने हमारी मेंटल हेल्थ को प्रभावित किया है. ऐसे में अगर आप भी दिमाग को शांत रखना चाहते हैं, तो सीढ़ियां चढ़ना या उतरना एक हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज होती है और किसी भी फिजिकल एक्सरसाइज को करने से दिमाग में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं और इससे मूड बेहतर होता है.
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद: एक्सपर्ट्स के अनुसार, सीढ़ियां चढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बढ़ती है, जिसके कारण यह आपकी हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है.