ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, जानें पश्चिम बंगाल में अब कैसे बनेगी नई सरकार

Mamata Banerjee CM Post: ममता बनर्जी ने कहा है कि वो मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा नहीं देंगीं, उन्होंने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. ऐसे में सवाल है कि अब पश्चिम बंगाल में नई सरकार कैसे बनेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार

Mamata Banerjee CM Post: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) की विधानसभा चुनाव में हार हुई है. 15 साल बाद मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और साफ कह दिया है कि वो सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगीं. अब ऐसे में सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? अगर वाकई ममता अपना इस्तीफा नहीं देती हैं तो आगे नया सीएम कैसे चुना जाएगा? आइए जानते हैं कि इसे लेकर नियम क्या हैं और राज्यपास के पास ऐसे में कौन सी शक्तियां होती हैं. 

सीएम इस्तीफा नहीं दे तो क्या होगा?

अगर कोई सीएम इस्तीफा नहीं देता है तो ऐसे में राज्यपाल के पास विशेष शक्तियां होती हैं. राज्यपाल पहले हारे हुए सीएम से इस्तीफा मांग सकते हैं और इनकार करने पर वो विधानसभा को तुरंत भंग करने का आदेश जारी कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में राज्यपाल मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर सकते हैं. अगर मुख्यमंत्री की तरफ से कोई कदम उठाया जाता है या फिर कोई बड़ा संकट खड़ा होता है तो ऐसे में राज्यपाल अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं. राज्यों में संवैधानिक मशीनरी की विफलता के मामले में ऐसा होता है. हालांकि पश्चिम बंगाल के मामले में चुनावी नतीजे आ चुके हैं और ऐसे में साफ हो चुका है कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी. 

कैसे बनेगी नई सरकार?

राज्यपाल के पास अनुच्छेद 164 के तहत राज्य में नया मुख्यमंत्री नियुक्त करने और उसे शपथ दिलवाने की शक्ति होती है. चुनाव में हारने वाली सरकार और सीएम की बर्खास्तगी के बाद राज्यपाल विधायक दल के नेता को मुख्यमंत्री चुन सकते हैं, जिसके बाद नई सरकार बन सकती है. यानी भले ही ममता बनर्जी इस्तीफा न दें, लेकिन वो जनादेश के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम नहीं रह सकती हैं. 

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

ममता बनर्जी ने चुनाव में मिली हार के बाद आरोप लगाया है कि बीजेपी ने 100 सीटों की चोरी की है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लड़ाई बीजेपी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी. ममता ने कहा, मैं हारी नहीं हूं, ऐसे में मैं इस्तीफा भी नहीं दूंगी. ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि काउंटिंग सेंटर पर उनके साथ उनके साथ मारपीट हुई. 

Advertisement

विधानसभा का कार्यकाल हो रहा खत्म

पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म हो रहा है. ऐसे में संविधानिक दिक्कत ज्यादा नहीं आएगी. ऐसे में 8 मई तक खुद ही विधानसभा को भंग माना जाएगा और नई सरकार का गठन जरूरी होगा. ममता बनर्जी के सीएम पद से इस्तीफा देने या ना देने का फिर कोई मतलब नहीं रह जाएगा. 

Mamata Banerjee Net Worth: ममता बनर्जी को क्यों कहा जाता था सबसे गरीब CM? जानें कितनी है उनकी कुल संपत्ति

Advertisement
Featured Video Of The Day
New CM of West Bengal: बंगाल से आई सबसे बड़ी खबर, अब अमित शाह बनवाएंगे सरकार?