आपकी ट्रेन टिकट पर क्या-क्या लिखा होता है? ये हैं आपके काम की चीजें

ट्रेन टिकट में PNR से लेकर सीट नंबर और टाइमिंग तक कई जरूरी जानकारियां होती हैं. इन्हें समझकर आप अपना सफर ज्यादा आरामदायक और स्मार्ट बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ट्रेन के टिकट पर क्या-क्या लिखा होता है

अक्सर लोग ट्रेन का टिकट लेते ही उसे जेब या बैग में रख देते हैं और सीधे प्लेटफॉर्म की तरफ दौड़ पड़ते हैं, लेकिन सच ये है कि वही छोटा सा टिकट आपके पूरे सफर की प्लानिंग पहले से तय कर देता है. उसमें आपकी सीट कहां है, ट्रेन कितने बजे खुलेगी, कौन से स्टेशन से चढ़ना है और स्टेटस कन्फर्म है या नहीं, हर छोटी बड़ी जानकारी छपी होती है. कई बार लोग बिना पढ़े गलत कोच में चढ़ जाते हैं या सीट ढूंढते रह जाते हैं. अगर आप दो मिनट रुककर टिकट समझ लें, तो आधी टेंशन वहीं खत्म हो जाती है.

PNR, ट्रेन नंबर और स्टेटस से मिलती है असली अपडेट

टिकट पर सबसे ऊपर 10 अंकों का PNR नंबर दिया रहता है, जो आपकी बुकिंग की यूनिक पहचान होता है. इसी नंबर से आप मोबाइल या वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हैं कि सीट कन्फर्म है, RAC है या अभी वेटिंग में चल रही है. इसके साथ ट्रेन नंबर और नाम भी लिखा होता है, जिससे सही ट्रेन पहचानना आसान हो जाता है. कई रूट पर एक जैसे नाम की ट्रेनें चलती हैं, इसलिए नंबर देखना ज्यादा भरोसेमंद रहता है और गलती की गुंजाइश कम हो जाती है.

कोच, सीट और टाइमिंग समझना सबसे ज्यादा जरूरी

टिकट में कोच कोड जैसे S5, B2 या A1 साफ लिखा होता है, जो बताता है कि आपका डिब्बा कौन सा है. इसी के साथ सीट और बर्थ नंबर दिया जाता है, ताकि आप सीधे अपनी जगह तक पहुंच सकें और किसी से पूछना न पड़े. जर्नी डेट और डिपार्चर टाइम भी बहुत अहम होते हैं, खासकर रात की ट्रेनों में जहां दिन और समय को लेकर कन्फ्यूजन हो जाता है. सही टाइम देखना मतलब ट्रेन मिस होने के खतरे से बचना.

किराया, क्लास और नीचे लिखे नियम भी काम के

टिकट पर आपने कितने पैसे दिए, कौन सी क्लास में सफर कर रहे हैं जैसे स्लीपर, थर्ड एसी या सेकंड सीटिंग, ये सारी जानकारी भी मिलती है, जिससे सुविधा का अंदाजा लग जाता है. नीचे छोटे अक्षरों में कैंसिलेशन, रिफंड और आईडी प्रूफ से जुड़े नियम लिखे रहते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर यही काम आते हैं. इसलिए अगली बार टिकट मिले तो उसे ध्यान से पढ़ें, ये छोटी सी आदत आपका सफर आसान और टेंशन फ्री बना देगी.

ये भी पढ़ें - परमाणु बम टेस्ट करने पर भूकंप क्यों आता है? इतने किमी तक कांपती है धरती

Featured Video Of The Day
Keshav Prasad Maurya के Helicopter की हुई Emergency Landing, कौशांबी जा रहे थे Deputy CM | UP News