यूपी में 170 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका

यूपी में गार्ड और फायरमैन के 170 पदों पर भर्ती निकली है, जहां 12वीं पास उम्मीदवार आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और अच्छी सैलरी का मौका पा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एग्जाम 100 नंबर का होगा और 2 घंटे का समय मिलेगा. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी.

UPSSSC Vacancy 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और 12वीं पास हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश में विधान भवन गार्ड और फायरमैन के पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती में कुल 170 पद भरे जाएंगे. खास बात ये है कि इसमें अप्लाई करना आसान है और ज्यादा पढ़ाई की जरूरत भी नहीं है. ऐसे में जो युवा लंबे समय से नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये मौका बहुत काम का साबित हो सकता है. अप्लाई प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और तय तारीखों के बीच फॉर्म भरना होगा.

कितने पद हैं

इस भर्ती में कुल 170 पद हैं. इनमें 120 पद विधान भवन गार्ड के हैं और 50 पद फायरमैन के हैं. अलग-अलग वर्ग के लिए सीटें भी तय की गई हैं ताकि सभी को बराबर मौका मिल सके.

कब और कैसे करें अप्लाई

इस भर्ती के लिए अप्लाई 9 जून से शुरू होंगे और 29 जून तक चलेंगे. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाए तो उसे 6 जुलाई तक ठीक किया जा सकता है. अप्लाई केवल ऑनलाइन ही करना होगा. ध्यान रखें कि वही उम्मीदवार अप्लाई कर पाएंगे जिन्होंने पीईटी 2025 की परीक्षा दी है.

योग्यता और उम्र
  • इन पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है.
  • उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट मिलेगी.
सैलरी और सिलेक्शन
  • सिलेक्शन होने पर 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी.
  • सिलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक टेस्ट दोनों होंगे.
  • इसलिए पढ़ाई के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देना जरूरी है.
फिजिकल स्टैंडर्ड

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी होनी चाहिए और एसटी के लिए 160 सेमी रखी गई है. महिलाओं के लिए 152 सेमी और एसटी के लिए 147 सेमी तय है. वजन और सीने के भी कुछ नियम हैं.

Advertisement
एग्जाम पैटर्न

एग्जाम 100 नंबर का होगा और 2 घंटे का समय मिलेगा. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी. सवाल इतिहास, भूगोल, राजनीति, सामान्य विज्ञान, कंप्यूटर और यूपी की जानकारी से जुड़े होंगे.

यह भी पढ़ें - TTE और TC दोनों में से कौन सी नौकरी है बेस्ट, किसकी होती है ज्यादा सैलरी?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Big Statement On Iran: ट्रंप की बड़ी धमकी! डील नहीं हुई तो हमला | Iran US War | Netanyahu
Topics mentioned in this article