Sabse Asan Sarkari Naukri Pariksha : सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स का एक सवाल अक्सर रहता है कि UPSC, State PCS, SSC और Banking में से कौन-सी परीक्षा सबसे आसान है और किसमें सिलेक्शन के चांसेस सबसे ज्यादा रहता है. हालांकि, किसी भी कंपीटिटिव एग्जाम को आसान नहीं कहा जा सकता है. हां, लेकिन सिलेबस के आधार पर इनका कठिनाई का स्तर अलग-अलग हो सकता है. वैसे तो यूपीएससी को सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है, जबकि बैंकिंग (Banking) परीक्षाओं का सिलेबस अपेक्षाकृत सीमित माना जाता है. वहीं SSC और State PCS की बात करें तो इनका कठिनाई का स्तर बीच का होता है. यानी न ज्यादा कठिन न ज्यादा आसान. ऐसे में स्टूडेंट्स को यह समझना जरूरी है कि उनकी उनकी रुचि, क्षमता और करियर गोल के अनुसार कौन-सी परीक्षा बेहतर ऑप्शन हो सकती है. तो चलिए जानते है इन चारों परीक्षाओं की तुलना और कठिनाई का लेवल...
यूपीएससी सीविल सर्विसेस
UPSC Civil Services देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से है. इस परीक्षा का आयोजन IAS, IPS, IFS जैसी भर्तियों के लिए होता है. इनका सिलेबस बहुत बड़ा होता है. इसकी तैयारी करने वाले को देश दुनिया की अच्छी समझ होनी चाहिए. हर छोटी बड़ी घटना पर नजर रखनी होती है. क्योंकि इस परीक्षा में कहीं से किसी भी तरह के प्रश्न पूछे जा सकते हैं. ऐसे में आपको अपने प्रजेंट ऑफ माइंड को बहुत स्ट्रॉन्ग रखना पड़ता है. इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवार को तीन स्टेप से गुजरना पड़ता है - प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू, तब कहीं जाकर सिलेक्शन होती है. बता दें कि इस परीक्षा का सिलेक्शन पर्सेंटेज बहुत कम है. इस परीक्षा की तैयारी लोग 12 वीं के बाद से ही शुरू कर देते हैं. कुछ लोग पहले अटैंप्ट में निकाल लेते हैं, वहीं कुछ को इससे ज्यादा अटैंप्ट देना पड़ता है, तब कहीं जाकर सफलता का स्वाद चखते हैं...
स्टेट पीसीएस
अब आते हैं स्टेट पीसीएस (State PCS) पर. इसमें UPPCS, BPSC, MPPCS, RAS जैसी स्टेट लेवल प्रशासनिक सेवाएं शामिल हैं. इसका भी पैटर्न यूपीएससी जैसा होता है, लेकिन सिलेबस इसके कैंपरिजन में छोटा होता है. राज्य संबंधी विषयों पर ज्यादा फोकस करना होता है. स्टेट लेवल पीसीएस में प्रतियोगिता का स्तर अधिक होता है.
एसएससी
यह परीक्षा मैथ, रीजनिंग, इंग्लिश और जीके पर आधारित होती है. इसका सिलेबस UPSC/PCS की तुलना में छोटा होता है. अगर आप इन सारे सब्जेक्ट्स की डेली प्रैक्टिस करते हैं, तो आपको स्कोर करना आसान हो जाएगा. अगर आप जल्दी नौकरी पाना चाहते हैं, तो एसएससी आपके लिए अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि इसका बाकी के 2 से सिलेबस छोटा है. ऐसे में तैयारी करना आसान होगी.
बैंकिंग
Banking- IBPS, SBI, RRB इसकी परीक्षा बाकी तीनों से आसान है. इसमें क्वांट, रीजनिंग, इंग्लिश और कंप्यूटर/जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. इसका सिलेबस सीमित और क्लीयर होता है. इस परीक्षा को पास करने के लिए स्पीड व एक्यूरेसी सबसे जरूरी है. कुछ कैंडिडेट्स तो 6-12 महीने की तैयारी में ही क्रैक कर लेते हैं.
सबसे आसान कौन?
अगर आप एवरेज स्टूडेंट रहे हैं तो आपके लिए- Banking - SSC - State PCS - UPSC
यानी Banking Exam सबसे आसान हैं, जबकि UPSC Civil Services सबसे कठिन.
किसे चुनें?- IAS/IPS बनने का सपना है तो UPSC
- SDM, DSP, BDO जैसे राज्य प्रशासनिक पद चाहते हैं, तो State PCS
- केंद्रीय मंत्रालयों में Group B/Group C नौकरी तो SSC CGL
- बैंक PO/Clerk और जल्दी सरकारी नौकरी तो Banking
- UPSC- State PCS - SSC CGL - Banking
- आसानी से सिलेक्शन किसमें हो जाएगा तो वो Banking- SSC - State PCS - UPSC
यह भी पढ़ें- Job Interview में पूछे जाते हैं ये 15 सवाल, पहले से जान लेंगे तो बढ़ जाएंगे नौकरी मिलने के चांस