UPSC ने जारी किए NDA 1 और CDS 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड, 12 अप्रैल को है एग्जाम

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की और से इस साल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 1 और संयुक्त रक्षा परीक्षा (CDS) 1 2026 परीक्षा इस साल 12 अप्रैल को देशभर के कई शहरों में आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CDS (I) भर्ती प्रक्रिया के तहत 451 पदों को भरा जाना है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) 1 और संयुक्त रक्षा परीक्षा (CDS) 1 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- upsconline.nic.in  पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल NDA और CDS की परीक्षाएं 12 अप्रैल को होने जा रही हैं. जो भी उम्मीदवारों इस साल ये एग्जाम देने वाले हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड समय रहते डाउनलोड कर लेंयह परीक्षा भारत के लगभग 75 शहरों में ऑफ़लाइन यानी पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी.

CDS (I) भर्ती से जुड़ी जानकारी-

CDS (I) भर्ती प्रक्रिया के तहत 451 पदों को भरा जाना है. ये परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी (अंग्रेजी, GK और गणित). मैथमेटिक्स एग्जाम केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जो IMA, INA और AFA के लिए आवेदन कर रहे हैं. OTA के उम्मीदवार केवल अंग्रेजी और GK की परीक्षा देते हैं.

पेपरसमयअवधि
अंग्रेजीसुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक2 घंटे
सामान्य ज्ञानदोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक2 घंटे
प्रारंभिक गणितशाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक2 घंटे

कुल 451 रिक्तियों में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), देहरादून में 100 पद. इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एझिमाला में 26 पद. एयर फ़ोर्स एकेडमी (AFA), हैदराबाद में 32 पद. ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई (पुरुष) में 275 पद और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई (महिला) में 18 पद भर जाने हैं.

(NDA) 1 भर्ती से जुड़ी जानकारी-

इस परीक्षा में दो पेपर होते हैं, जो एक ही दिन ऑफ़लाइन में आयोजित किए जाते हैं. 

गणित (पेपर I) सुबह 10:00 बजे – दोपहर 12:30 बजे2.5 घंटे का होगा
सामान्य योग्यता परीक्षण (पेपर II) दोपहर 02:00 बजे – शाम 04:30 बजे2.5 घंटे का होगा

इस भर्ती के तहत कुल 394 पदों को भरा जाना है.

  1. सेना में 208 भर्ती की जाएगी जिनमें 10 महिलाओं के लिए हैं.
  2. नौसेना में 42 भर्ती की जाएगी जिनमें 5 महिलाओं के लिए हैं.
  3. वायु सेना में

फ्लाइंग में 92 भर्ती की जाएगी जिनमें 2 महिलाओं के लिए हैं.
ग्राउंड ड्यूटीज़ (टेक) में 18 भर्ती की जाएगी , जिनमें 2 महिलाओं के लिए हैं.
ग्राउंड ड्यूटीज़ (नॉन-टेक) में 10 भर्ती की जाएगी, जिनमें 2 महिलाओं के लिए हैं.
नेवल एकेडमी (10+2 एंट्री) में 24 भर्ती की जाएगी, जिनमें 3 महिलाओं के लिए हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Free UPSC Coaching: जामिया मिलिया इस्लामिया में फ्री UPSC कोचिंग के आवेदन शुरू, 6 जून को होगा एंट्रेंस एग्जाम

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या 6 देशों को निगलेगा इजरायल? शुरू हुई कब्जे की तैयारी!