IAS-IPS ही नहीं इन नौकरियों के लिए भी एग्जाम करवाता है UPSC, ये रही पूरी लिस्ट

UPSC Exam and Jobs List: यूपीएससी सिर्फ IAS-IPS के लिए ही नहीं, IFS, IRS और IES जैसी कई सेंट्रल और स्टेट लेवल की नौकरियों के लिए भी एग्जाम आयोजित करता है. कैंडिडेट्स को प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू चरणों से गुजरना पड़ता है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
UPSC jobs list in Hindi : IFoS परीक्षा फॉरेस्ट सर्विस के लिए आयोजित की जाती है.

UPSC Exam and Jobs List: ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि UPSC (Union Public Service Commission) सिर्फ IAS और IPS जैसी सिविल सर्विसेज के लिए एग्जाम आयोजित करता है, लेकिन जानकर हैरान रह जाएंगे कि यूपीएससी इनके अलावा भी कई अन्य केंद्रीय और राज्य स्तर की नौकरियों के लिए भी परीक्षा आयोजित करता है. अगर आप करियर की तलाश में हैं और सरकारी नौकरियों में एंट्री चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं आयोग किन-किन नौकरियों के लिए एग्जाम करवाता है.

BPSC की 71वीं प्रतियोगी परीक्षा होगी 13 सितंबर, जल्द जारी किया होगा एडमिट कार्ड

UPSC क्या है?

यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग भारत की एक संवैधानिक संस्था है. यह संस्था केंद्र सरकार के लिए ग्रुप A और ग्रुप B के अधिकारियों की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करती है. इसकी स्थापना साल 1926 में हुई थी. इसके तहत होने वाली परीक्षाएं पूरे देश में एक समान स्तर पर होती हैं और भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होती है.

UPSC किन-किन नौकरियों के लिए एग्जाम आयोजित करता है

1. इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS)- भारत प्रशासनिक सेवा
2. इंडियन पुलिस सर्विस (IPS)- भारत पुलिस सेवा
3. इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS)- भारतीय विदेश सेवा
4. इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS)- भारतीय राजस्व सेवा (आयकर)
5. इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS)- भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क)
6. इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IAAS)- भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा
7. इंडियन पोस्टल सर्विस (IPoS)- भारतीय डाक सेवा
8. इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS)- भारतीय रेलवे यातायात सेवा
9. इंडियन रेलवे पर्सनेल सर्विस (IRPS)- भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा
10. इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस (IRAS)- भारतीय रेलवे लेखा सेवा
11. इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (IDES)- भारतीय रक्षा संपदा सेवा
12. इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस (IIS)- भारतीय सूचना सेवा
13. इंडियन ट्रेड सर्विस (ITS)- भारतीय व्यापार सेवा
14. इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस (ICLS)- भारतीय कॉरपोरेट कानून सेवा
15. इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS)- भारतीय रक्षा लेखा सेवा
16. इंडियन ऑर्डनेंस फैक्ट्रीज सर्विस (IOFS)- भारतीय आयुध निर्माणी सेवा
17. पुडुचेरी सिविल सर्विस-  पुडुचेरी सिविल सेवा
18. पुडुचेरी पुलिस सर्विस- पुडुचेरी पुलिस सेवा
19. दिल्ली, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली सिविल सर्विस (DANICS)- केंद्र शासित प्रदेश सिविल सेवा
20. दिल्ली, अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली पुलिस सर्विस (DANIPS)- केंद्र शासित प्रदेश पुलिस सेवा
21. इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS)- भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा
22. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF)- भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा
23. इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विस (IRSS)- भारतीय रेलवे स्टोर सेवा
24. आर्म्ड फोर्सेज हेडक्वार्टर सिविल सर्विसेज (AFHQCS)- सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा

UPSC कितने एग्जाम करवाता है

1. सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE)

CSE एग्जाम से ही IAS, IPS, IFS और IRS जैसी टॉप सर्विसेज में नियुक्ति होती है. यह एग्जाम तीन फेज में होती है, प्रीलिम्स,  मेंस और इंटरव्यू. प्रीलिम्स में जनरल नॉलेज और ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन होते हैं. मेंस में रिटेन बेस्ड एग्जाम होता है. इंटरव्यू में कैंडिडेट की पर्सनालिटी और फैसले लेने की क्षमता चेक की जाती है.

2. इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज (IFoS)

IFoS परीक्षा फॉरेस्ट सर्विस के लिए आयोजित की जाती है. इसमें चयनित उम्मीदवार जंगल प्रबंधन, वन संरक्षण और पर्यावरणीय नीतियों के तहत काम करते हैं. CSE की तरह यह भी अलग-अलग चरणों में होती है.

3. इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE-IES)

ESE या IES परीक्षा में मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्रों को सरकारी विभागों में तकनीकी पदों पर नियुक्त किया जाता है. यह परीक्षा इंजीनियरिंग नॉलेज और तकनीकी समझ पर बेस्ड होती है.

Advertisement
4. कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CMSE)

CMSE मेडिकल छात्रों के लिए होती है. इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार सरकारी अस्पतालों और हेल्थ डिपार्टमेंट्स में डॉक्टर के पदों पर भर्ती होते हैं. इसमें मेडिकल नलेज, प्रैक्टिकल और इंटरव्यू होते हैं.

5. इंडियन इकोनॉमिक सर्विस या इंडियन स्टैटिकल सर्विस

IES एग्जाम आर्थिक और सांख्यिकी सेवाओं के लिए आयोजित होती है. इसमें उम्मीदवार अर्थशास्त्र, सांख्यिकी और डेटा विश्लेषण के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं और सरकारी नीतियों के विश्लेषण में काम करते हैं.

Advertisement
6. CAPF एग्जामिनेशन

CAPF परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (जैसे BSF, CRPF, ITBP) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती होते हैं. इसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक क्षमता परीक्षा दोनों शामिल होती हैं.

7. नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) एग्जामिनेशन

NDA परीक्षा के माध्यम से 10+2 पास स्टूडेंट्स इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में कमीशन प्राप्त करने के लिए चुने जाते हैं. परीक्षा में मैथ्य, जनरल नॉलेज और SSB इंटरव्यू शामिल होते हैं. चयनित कैंडिडेट NDA में ट्रेनिंग के लिए जाते हैं.

Advertisement
8. कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) एग्जामिनेशन

CDS परीक्षा के जरिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में ऑफिसर कमीशन के लिए चुने जाते हैं. इसमें लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू शामिल हैं. चयनित उम्मीदवार अलग-अलग सैन्य अकादमियों में ट्रेनिंग लेते हैं.

Featured Video Of The Day
रामभद्राचार्य ने प्रेमानंद बाबा को क्या-क्या बोल दिया? | Shubhankar Podcast With Rambhadracharya
Topics mentioned in this article