20 days ago

UPSC CSE Final Result 2025 Live Updates: लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इस बार राजस्थान के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी टॉप किया है, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं. उनके अलावा दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरी रैंक पर एकांश ढुल हैं. कुल 958 उम्मीदवारों को इस बार सिविल सर्विस के लिए चुना गया है. 

UPSC CSE Final Result से जुड़ी हर अपडेट आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी. इसीलिए जुड़े रहिए और इस परीक्षा के रिजल्ट को लेकर हर जानकारी यहां पढ़ते रहिए. 

UPSC CSE Final Result 2025 Live Updates:

Mar 06, 2026 16:43 (IST)

UPSC CSE Final Result 2025 Live:डिप्टी कलेक्टर ने किया UPSC में टॉप

UPSC CSE Final Result जारी हो चुका है. राजेश्वरी सुवे एम ने इस परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की है. वो पहले ही प्रशासनिक सेवा में हैं और तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात हैं. 

Mar 06, 2026 16:14 (IST)

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री का तीसरा अटेंप्ट

UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री ने तीसरे अटेंप्ट में ये मुकाम हासिल किया है. पहले अटेंप्ट में उनका चयन DANICS (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह नागरिक सेवा) के लिए हुआ था. 

Mar 06, 2026 16:06 (IST)

UPSC में एकांश ढुल ने हासिल की तीसरी रैंक

पंचकूला (सेक्टर 12) के रहने वाले एकांश ढुल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल किया है. 

Mar 06, 2026 16:03 (IST)

UPSC Final Result LIVE Updates: भोपालगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास

भोपालगढ़ की बेटी ने भी यूपीएससी परीक्षा में परचम लहराया है. अनीता देवड़ा पुत्री श्यामलाल देवड़ा को UPSC IAS में 644वीं रैंक मिली है. भोपालगढ़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिवार जश्न मना रहा है. 

Advertisement
Mar 06, 2026 16:01 (IST)

ये रही टॉप-10 टॉपर्स की लिस्ट

UPSC के टॉप-10 टॉपर्स - 

  1. अनुज अग्निहोत्री
  2. राजेश्वरी सुवे एम
  3. अकांश ढुल
  4. राघव झुनझुनवाला
  5. ईशान भटनागर
  6. ज़िनिया अरोड़ा
  7. ए आर राजा मोहिदीन
  8. पक्षाल सेक्रेटरी
  9. आस्था जैन
  10. उज्ज्वल प्रियंक

Mar 05, 2026 12:52 (IST)

साल 2024 में कौन था टॉर

यूपीएससी 2024 के एग्जाम में शक्ति दुबे ने टॉप किया था. जबकि हर्षिता दूसरे स्थान पर थे. 

Advertisement
Mar 05, 2026 11:40 (IST)

पिछले साल का क्या है ट्रेंड

 2024 में इंटरव्यू 17 अप्रैल, 2025 को खत्म हुए और फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल को घोषित कर दिया गया था. इसी तरह से 2023 में, इंटरव्यू 9 अप्रैल, 2024 को खत्म हुए थे और रिजल्ट 16 अप्रैल को घोषित किया गया

Mar 05, 2026 10:21 (IST)

UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें

UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट: upsc.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर ‘UPSC CSE फाइनल रिजल्ट 2025’ के लिंक पर क्लिक करें. अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए रिजल्ट PDF खोलें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

Mar 05, 2026 10:12 (IST)

UPSC CSE 2025 result date : कहां जारी किया जाएगा रिजल्ट

UPSC CSE 2025 रिजल्ट को UPSC की आधिकारिक वोबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होते ही नतीजों का लिंक एक्टिव होगा. जिसपर क्लिक करते ही नतीजे आपके सामने आ जाएंगे.

Mar 05, 2026 09:35 (IST)

UPSC Civil Services Result 2025: 275 अंकों का होता इंटरव्यू

इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट में दिए जाने वाले अंक रैंक तय करने में अहम भूमिका निभाता है. इंटरव्यू कुल 275 अंकों का होता है. इसमें अच्छें अंक आने से बेहतर रैंक हासिल की जा सकती है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel US War का 27वां दिन, ईरान शर्तों पर अड़ा, नहीं थमेगी जंग? Trump का अगला मूव क्या होगा?