UPSC ESE Admit Card 2026: इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, 8 फरवरी को है एग्जाम, यहां से करें डाउनलोड

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा 8 फरवरी 2026 को होगी. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कुल 474 पदों पर भर्ती की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई अपनी फोटो, नाम और एग्जाम सेंटर का पता अच्छी तरह चेक कर लें.

UPSC ESE Prelims Admit Card 2026: अगर आपने भी यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, तो आपके लिए बड़ा अपडेट है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- रेलवे में बंपर भर्ती: ग्रुप-डी के 21 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

8 फरवरी को होगी परीक्षा

यूपीएससी के शेड्यूल के मुताबिक, इंजीनियरिंग सर्विस की यह प्रीलिम्स परीक्षा 08 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पिछले साल 26 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 थी. अब ठीक परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग ने एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव कर दिया है.

कुल 474 पदों पर होनी है भर्ती

इस बार यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस के जरिए कुल 474 पदों को भरने का लक्ष्य रखा है. इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्ट्रीम के छात्र शामिल हैं. सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा-

  • प्रीलिम्स परीक्षा 
  • मेन्स परीक्षा 
  • इंटरव्यू 

कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in खोलें.
  • होमपेज पर आपको 'Admit Card' का सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
  • यहां 'Engineering Services (Preliminary) Examination, 2026' के लिंक पर जाएं.
  • अब आप अपनी Registration ID या Roll Number और अपनी Date of Birth दर्ज करें.
  • डिटेल्स सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें.

एग्जाम सेंटर पर इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई अपनी फोटो, नाम और एग्जाम सेंटर का पता अच्छी तरह चेक कर लें. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी) ले जाना न भूलें. अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखती है, तो तुरंत यूपीएससी से संपर्क करें.

Featured Video Of The Day
Budget 2026: बजट में ऐलान Microwave Oven और Batteries हो गईं सस्ती | Nirmala Sitharaman