CDS 2 परीक्षा में 8,956 उम्मीदवारों का चयन, अब SSB इंटरव्यू की चुनौती

UPSC CDS 2 Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने सीडीएस-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है, जिसमें 8 हजार से ज्यादा उम्मीदवार पास हुए हैं. अब इन सभी को एसएसबी इंटरव्यू देना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPSC CDS 2 रिजल्ट जारी

सेना में अफसर बनने के लिए जिन उम्मीदवारों ने CDS 2 परीक्षा दी थी, उनका रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है. कुल 8956 उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए चुना गया है. अब इन सभी उम्मीदवारों को सबसे मुश्किल इंटरव्यू कहे जाने वाले SSB में शामिल होना होगा. यूपीएससी की तरफ से ये लिखित परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित की थी, जिसके बाद अब उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया गया है. 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • यहां Written Results या एग्जाम सेक्शन में जाएं 
  • CDS II 2026 Result PDF के लिंक पर क्लिक करें
  • पीडीएफ खुलने के बाद आपको अपना नाम और रोल नंबर सर्च करना होगा

क्या है आगे का प्रोसेस?

आगे के प्रोसेस की बात करें तो अभी सबसे बड़ी चुनौती बाकी है. उम्मीदवारों को पांच दिन चलने वाले मुश्किल इंटरव्यू एसएसबी से गुजरना होगा, इसमें उनका हर तरह से टेस्ट लिया जाता है और फिर आखिरी रिजल्ट जारी किया जाता है. जिन उम्मीदवारों ने अपनी पहली पसंद के रूप में आर्मी चुना है, उन्हें इंटरव्यू की जानकारी पाने के लिए ज्वॉइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर खुद को रजिस्टर करना होगा. एसएसबी इंटरव्यू और ओटीए (OTA) कोर्स का फाइनल रिजल्ट आने के करीब 15 दिन बाद उम्मीदवारों की मार्कशीट वेबसाइट पर जारी होगी. 

सीधे IMA में ट्रेनिंग 

सीडीएस में सफल होने वाली युवाओं की सीधे आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग होगी. इंडियन मिलिट्री अकेडमी में कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें भारतीय सेना में अफसर बनने का मौका मिलेगा. इस परीक्षा के लिए हर साल लाखों युवा आवेदन करते हैं, लेकिन महज कुछ ही लोगों को IMA पहुंचने का मौका मिलता है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार सेना में सीधे लेफ्टिनेंट और फिर कैप्टन बनते हैं.

यह भी पढ़ें | ISRO के सतीश धवन स्पेस सेंटर में निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें | यूपी सिपाही भर्ती में टैटू वाले उम्मीदवारों का क्या होगा? मेडिकल से पहले जान लीजिए नियम

Advertisement
Featured Video Of The Day
त्योहारों के बीच राहुल गांधी के विदेश जाने पर घमासान!
Topics mentioned in this article
UPSC CDS 2 Result Download Link
UPSC CDS 2 Result 2026
CDS 2 Results

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं