UPPSC LT Grade Admit Card: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन भी उम्मीदवारों ने एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) भर्ती के लिए आवेदन किया है, वो तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया गया हैं. एडमिट कार्ड हासिल करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी. बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 5 अप्रैल, 2026 को होना है. ये परीक्षा राज्य के कुल 6 जिलों आयोजित करवाई जा रही है. जो कि एक ही पाली में होगी. परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हो जाएगी जो कि 11:30 बजे तक चलेगी.
UP LT Grade Teacher Admit Card कैसे डाउनलोड करें
- एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर (कंप्यूटर) भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए Recruitment Dashboard सेक्शन लिखा होगा, इसपर क्लिक कर दें.
- एक नया पेज खुलेगा जिसपर लिखा होगा CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT.NO. A-5/E-1/2025 इसपर क्लिक कर दें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि सही से भरकर लॉगिन कर लें.
- अब इसे डाउनलोड करे लें.
इन बातों का रखें ध्यान
परीक्षा वाले दिन नीचे बताए गए नियमों का पालन करें.
1.परीक्षा वाले दिन सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जरूर लेकर जाएं.
2.एडमिट कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाना अनिवार्य है
3.आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से करीब डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा.
4.परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा. यानी लेट आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसलिए उम्मीदवार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचे जाएं.
ये भी पढ़ें- DCP से लेकर कर्नल और बैंक मैनेजर तक, इन पदों पर भी चमकते हैं टीम इंडिया के सितारे