UP Police SI Exam City Slip 2026: सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप आज होगी जारी, इस तरह करें चेक

UP Police Exam City Slip 2026:  लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रवेश पत्र पेपर से 3 दिन पहले जारी होगा.

UP Police Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) आज यानी 6 मार्च को UP Police SI (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी करने वाला है. एग्जाम सिटी स्लिप के जारी होते ही परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को पता चल जाएगा कि उनका पेपर कौन से शहर में होगा. जिन भी अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में हिस्सा के लिए आवेदन किया है, वो भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकेंगे और अपनी परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे.

कब है परीक्षा

UPPRPB ने 5 मार्च को लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की एग्जाम सिटी संबंधित एक आधिकारिक नोटिस जारी किया था. इस नोटस में बताया गया था कि ये परीक्षा राज्य के 75 जनपदों मे होगी. 14 और 15 मार्च को दो पालियों में इसका आयोजन किया जाएगा. पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से शुरू होगी. जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेगी.  वहीं दूसरी शिफ्ट में 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी. वहीं आज ग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी.

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड आज सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा.
  2. आधिकारिक वेबाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे.
  3. एग्जाम से  तीन दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे.
  4. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी

कब जारी होगा एडिमट कार्ड

UP Police SI (सब-इंस्पेक्टर) भर्ती परीक्षा 2025 का एडिमट कार्ड यानी हॉल टिकट को पेपर से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार एडिमट कार्ड को परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा. 14 मार्च के पेपर का एडमिट कार्ड 11 मार्च 2026 को और 15 मार्च की परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 मार्च को जारी किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: जंग में उतरे Donald Trump के मरीन कमांडो | Bharat Ki Baat Batata Hoon