UP Police Computer Operator Grade A 2023 Result Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती-2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती की लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन में शामिल हुए उम्मीदवा uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट को चेक कर लें. UPPRPB की और से जारी किए गए नतीजों के अनुसार फाइनल रिजल्ट में कुल 930 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. बात की जाए कटऑफ तो अनारक्षिक श्रेणी की कटऑफ 139.62 रही है, ओबीसी की कटऑफ 132.07 रही है, ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 123.2 रही. एससी की 108.17 और एसटी की कटऑफ 81.76 है.
नवंबर, 2025 में हुआ था एग्जाम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने दिसंबर, 2023 में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों को भरा गया है. लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. ऑफलाइन लिखित परीक्षा 1 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी. लिखित परीक्षा पास करने वाले सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर परीक्षण के लिए बुलाया गया. इस चरण को पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए गए थे. दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.
930 पदों पर हुई नियुक्ति
फाइनल नतीजों के अनुसार, कुल 930 पदों को भरा गया है. अनारक्षित श्रेणी में 381 पद भरे गए हैं. ईडब्ल्यूएस के 91 पद भरे गए हैं, ओबीसी के 249 पद भरे गए हैं. एससी के 193 और एसटी श्रेणी के 16 पद इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भरे गए हैं. इस तरह से कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सीधी भर्ती-2023 के तहत कुल 930 भरे गए हैं.