UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में होगी 81000 भर्तियां, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

UP Police Bharti 2026: इस साल उत्तर प्रदेश पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती की जानी है. राज्य के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का ये बेहतरीन मौका है. यह भर्ती प्रक्रिया 2026-27 के दौरान ही पूरी की जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी में 60,244 पदों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है.

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार करने वाले लाखों युवाओं के लिए एक बड़ा मौका सामने आया है. यूपी पुलिस में जल्द ही बड़े स्तर पर भर्ती की जानी हैं. इस साल करीब 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की योजना है. इससे पहले यूपी में 90 हजार से ज्यादा पुलिस विभाग के अलग-अलग पदों पर भर्ती हो चुकी है या प्रक्रिया जारी है. वहीं अब 81 हजार और भर्तियां की जानी है. ये भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की और से की जानी है. UPPRPB को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी सीधी भर्तियों को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाएगा. साथ ही आरक्षण नियमों का पालन भी सही से हो.

उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुई भर्तियों की जानकारी

  1. यूपी में 60,244 पदों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है.
  2. पिछले साल 32,679 पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई जा चुकी है.
  3. उम्मीद है कि बहुत जल्द इसकी प्रक्रिया भी पूरी कर इन 32,679 पुलिसकर्मियों को जनता की सेवा के लिए उतारा जाएगा.
  4.  यूपी की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती 60,244 पदों की है, जिनकी ट्रेनिंग का काम पूरा करने के बाद अब नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को ग्राउंड पर उतारा जा रहा है.
  5. वहीं अब 81 हजार भर्तियां और निकलने वाली हैं. इन तीनों भर्तियों का आंकड़ा जोड़ा जाए तो ये 1,73,923 पर पहुंच जाएगा. 

इन पदों पर की जानी है भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बंपर भर्ती का ऐलान किया है. दरअसल योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार पुलिस विभाग की विभिन्न इकाइयों की गतिविधियों और भावी कार्ययोजना की भी समीक्षा की. बैठक में बताया गया कि उपनिरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित अलग अलग श्रेणियों में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है. इनमें से कुछ की प्रक्रिया शुरू भी हो गई है. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए कि सभी सीधी भर्तियां पूरी तरह से पारदर्शिता, निष्पक्ष और निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के मुताबिक तय समयसीमा में कराई जाएं. 

ये भी पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना देने पर मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम, 5 अप्रैल से है एग्जाम

चार चरणों में होगी भर्ती 

ये भर्ती प्रक्रिया कुल चार चरणों में होने वाली है जो कि लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. इन चारों चरणों में सख्त समयसीमा तय की जाएगी और पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में की जाएगी.

Advertisement

अगर आप यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सपना देखते हैं तो अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें. इस मौके को हाथ से जाना न दें.

Featured Video Of The Day
Israel Iran War BREAKING: ईरान युद्ध में बड़ा हमला! America ने Tehran-Karaj B1 पुल उड़ाया, 8 मौतें